Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि बीच में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इन दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए हरे निशान में भी अपनी जगह बनाई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में लुढ़क गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,173 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,709 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 464 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 7.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,022.30 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 73,792.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 74,099.78 अंक तक भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.21 अंक की कमजोरी के साथ 73,898.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 3.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,458.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक लुढ़क कर 22,414.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर कुछ देर के लिए इस सूचकांक ने हरे निशान में भी अपनी जगह बनाई। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार में ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 27.10 अंक की गिरावट के साथ 22,434.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,014.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 135.10 अंक यानी 0.61 प्रतिशत उछल कर 22,462 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीसीए ने विस्तारा की उड़ान रद्द होने और देरी पर दैनिक रिपोर्ट मांगी
    Next Article रेल टिकट की कालाबाजारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 27, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      April 27, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version