Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची डीसी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    Jharkhand Top News

    रांची डीसी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के सुदूर ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों में मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। अधिक से अधिक वोट डलवाने के लिए डीसी और एसएसपी लगातार वहां का दौरा कर रहे हैं। रांची के लाखो इलाके के कई स्कूलों में बुधवार को डीसी और एसएसपी खुद पहुंचे और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

    इस दौरान वहां कई बच्चे मिले, जिनसे एसएसपी ने पढ़ाई को लेकर कई सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। इसके बाद एसएससी की ओर से बच्चों को पुरस्कार के रूप में चॉकलेट दी गई। एसएसपी ने बच्चों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता को बताएं कि वे मतदान अवश्य करें, वे निर्भय होकर मतदान करें।

    लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के संबंध में एसएसपी ने कहा कि राजधानी में अब नक्सल प्रभावित इलाके नहीं के बराबर हैं। कुछ जगहों पर उग्रवादियों के टूटे हुए गुटों का प्रभाव जरूर है लेकिन वे किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इनके खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। लापुंग, बेड़ो, बुढ़मू और चान्हो जैसे इलाकों में सक्रिय कुछ उग्रवादियों को हाल ही में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।

    रांची पुलिस हर दिन किसी सुदूर ग्रामीण इलाके को चिन्हित कर वहां का दौरा कर रही है। इस दौरान उन इलाकों में सुरक्षा में तैनात जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें वोट डालने के लिए किसी भी तरह का भय या प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में तीन मामलों में हुए पेश
    Next Article पलामू में माओवादी समर्थक गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव बहिष्कार के बैनर बरामद
    admin

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version