Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 38 उम्मीदवार मैदान में
    देश

    लोकसभा चुनाव: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 38 उम्मीदवार मैदान में

    adminBy adminApril 3, 2024Updated:April 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना (बिहार)। राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इस चरण में चार लोकसभा क्षेत्रों गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद में मतदान होगा। पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक कैंडिडेट गया लोकसभा सीट पर हैं। यहां निर्दलीय कैंडिडेट की संख्या सबसे अधिक है, जो राजग और महागठबंधन के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे।

    चुनाव आयोग ने तरफ से यह जानकारी साझा की गई है कि इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण में चार लोकसभा सीटों जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर मंगलवार के दिन नाम वापसी का समय बीतने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हुई है। इस लिस्ट के अनुसार इस बार मैदान में 38 कैंडिडेट हैं।

    इस चुनाव के लिए गया सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। नवादा लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटन किए गए हैं। हालांकि, नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी का तबादला होने से चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है।

    इस बार सबसे ज्यादा कैंडिडेट गया लोकसभा सीट से हैं। यहां जीतन राम मांझी राजग गठबंधन से तो कुमार सर्वजीत महागठबंधन से और सुषमा कुमारी बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर सात ऐसे उम्मीदवार हैं जो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। नवादा लोकसभा सीट से इस बार आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनमें विवेक ठाकुर राजग तो श्रवण कुमार महागठबंधन से चुनावी मैदान में हैं जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में आए हैं।

    औरंगाबाद लोकसभा सीट से नौ प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। इसमें भाजपा से सुशील कुमार सिंह और राजद से अभय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। इस सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देंगे। इसके अलावा जमुई लोकसभा सीट से सात कैंडिडेट चुनावी मैदान में है। इसमें महागठबंधन से अर्चना कुमारी और एनडीए से अरुण कुमार भारती चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मात्र एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम चंपाई को भिजवाया संदेश, बोले- समर्पित नेताओं को ही टिकट दें
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में ट्रैफिक एसपी सशरीर हाजिर, कोर्ट ने अगली सुनवाई में फिर बुलाया
    admin

      Related Posts

      विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

      April 23, 2026

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version