Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत आज घर में घुसकर दुश्मन को मारता है: प्रधानमंत्री मोदी
    राज्य

    महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत आज घर में घुसकर दुश्मन को मारता है: प्रधानमंत्री मोदी

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान का आगाज किया। जमुई में राजग की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, वहीं विश्व में बढ़ती भारत की साख पर कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

    मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करे। इसलिए वर्ष 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत ही निर्णायक होने वाला है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका सिर्फ एक ही लक्ष्य है। वह लक्ष्य है विकसित भारत और खुशहाल बिहार का निर्माण करना।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जमुई में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी यह हुंकार बिहार के साथ-साथ पूरे देश में गूंज रही है। जमुई, नवादा, मुंगेर और बांका के साथ-साथ बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए के खाते में डालने का बिहारवासियों ने निर्णय कर लिया है। इसके लिए मैं बिहार के लोगों को नमन करता हूं।

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। मैं जब भी आपके बीच आया हूं, आपने मुझे भरपूर प्यार और अपनापन दिया है। लेकिन आज इस मंच से एक कमी हम सभी को महसूस हो रही है। हमारे लिए यह पहला चुनाव है जब बिहार के बेटे, दलितों, वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मुझे संतोष है कि रामविलास पासवान के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आजादी के बाद पांच-छह पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। राजग गठबंधन ने कठिन परिश्रम करके बिहार को एक बहुत बड़े दलदल से बाहर निकाला है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और हमारा तिरंगा पहुंच चुका है। भारत जब जी20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में होती है। ये मोदी ने नहीं किया बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी जिसके कारण यह सब संभव हुआ। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है बिहार खुद इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन, चंपाई सोरेन और बसंत सोरेन के बीच करीब एक घंटे तक जेल में हुई बातचीत
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, तीन को नोटिस
    admin

      Related Posts

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version