Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»प्रोजेक्ट इंपैक्ट की समीक्षा के लिए राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम विभिन्न जिलों के लिए रवाना
    झारखंड

    प्रोजेक्ट इंपैक्ट की समीक्षा के लिए राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम विभिन्न जिलों के लिए रवाना

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी की जमीनी समीक्षा के लिए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के निर्देशानुसार 24 राज्यस्तरीय पदाधिकारियों की टीम विभिन्न जिलों में अवस्थित 80 जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों, 325 प्रखंड स्थित आदर्श विद्यालय, सभी कोटि के आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए गुरुवार को रवाना हुई।

    राज्यस्तरीय टीम सभी जिलों के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी। साथ ही स्कूलों में प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मई महीने में कार्रवाई की जायेगी। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने अनुश्रवण दल में शामिल पदाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए उन्हें निरीक्षण के दौरान विनम्र और सौम्य व्यवहार रखने की सलाह दी है। रंजन ने पदाधिकारियों को अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह भी दी है, जिससे वे जिले में अधिक से अधिक विद्यालयों का भ्रमण कर सकें।

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को देनी होगी रिपोर्ट

    अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अनुश्रवण के पहले दिन जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण की आगे की कार्रवाई तय करें। किस स्कूल में जाना है, कितना समय देना है अथवा किन बिन्दुओं पर केंद्रित सवाल करना है, ये सब पूर्व से तय हो। पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि निरीक्षण के तीसरे दिन सभी पदाधिकारी जिले के शिक्षा पदाधिकारियों के साथ भ्रमण किये गए स्कूलों की सीलबंद रिपोर्ट जिले को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा संबद्ध ऑपरेटर की सहायता से तैयार की जाएगी।

    प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी कोषांग का गठन

    सरकारी विद्यालयों के वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से राज्य में प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए निरंतर इसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सतत एवं नियमित अनुश्रवण के लिए प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग में बादल राज, अभिजीत कुमार, सुरेश महतो, गौतम साहू, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. नीलम रानी, बिहार गौरव, प्रीती मिश्रा, कामेश्वर सिंह, दीपक कुमार शामिल हैं।

    ‘मेरा स्कूल, मेरा गर्व’ की भावना विकसित करना उद्देश्य

    राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने पदाधिकारियों को भ्रमण के दौरान सकारात्मक स्वभाव रखते हुए ‘मेरा स्कूल, मेरा गर्व’ के भाव के साथ शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं बच्चों से मिलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं बच्चों के भीतर इस भाव को विकसित करना आवश्यक है।

    कोडरमा से शुरू हुआ था प्रोजेक्ट इंपैक्ट

    प्रोजेक्ट इंपैक्ट की शुरुआत राज्य में कोडरमा जिले से हुई थी। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन की पहल पर ही कोडरमा जिले में स्कूलों के लिए स्वतः मूल्यांकन अभियान ‘प्रोजेक्ट इंपैक्ट’ की शुरुआत की गयी थी। इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों को कई मानकों के आधार पर स्वतः मूल्यांकन करते हुए अंक देने होते हैं। सर्वाधिक अंक वाले स्कूल बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में शामिल होते हैं, और न्यूनतम अंक लाने वाले विद्यालय खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में शामिल होते हैं। इस प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा भी की जाती है, जिससे मूल्यांकन में पारदर्शिता और ईमानदारी तय की जा सके। कोडरमा जिले में इस प्रोजेक्ट के व्यापक और सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूरे राज्य में लागू किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रामक खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे प्रसारित होने से रोकें : के. रवि कुमार
    Next Article केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार कर रही : कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version