Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प. बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस और तृणमूल लड़ते हैं, दिल्ली में एक ही थाली में खाते हैं: मोदी
    राज्य

    प. बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस और तृणमूल लड़ते हैं, दिल्ली में एक ही थाली में खाते हैं: मोदी

    adminBy adminApril 4, 2024Updated:April 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से चुनावी प्रचार का आगाज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुन चुन कर कांग्रेस और तृणमूल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल और कांग्रेस के इंडी गठबंधन ने नामशूद्र और मतुआ लोगों की कभी परवाह नहीं की। अब ये अफवाह फैला रहे हैं। हर परिवार को नागरिकता देना मोदी की गारंटी है। ये लेफ्ट, तृणमूल और कांग्रेस वाले आपको डराएंगे, लेकिन आपने मेरा काम देखा है। इंडी गठबंधन अपने आप में झूठ और भ्रम का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यहां लेफ्ट, तृणमूल और कांग्रेस वाले लड़ते दिखते हैं लेकिन दिल्ली में एक ही थाली में खाना खाते हैं।

    कूचबिहार की चुनावी जनसभा में मोदी ने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलवाए बगैर छोडूंगा नहीं। उनकी पूरी जिंदगी जेल में कट जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभा की अनुमति में बाधा नहीं डालने के लिए ममता बनर्जी की सरकार को धन्यवाद दिया और कांग्रेस तथा वाम दलों पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में ही कटेगी। मोदी ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी ने गरीब को हक दिया और गरीबों को लूटने वालों के खिलाफ बड़े फैसले लिये, ताकि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिये, ताकि देश आतंकवाद से मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिये, ताकि 140 करोड़ भारतीयों को मौके मिले। आज हमारे यहां जैसा आधुनिक नेटवर्क दुनिया के विकसित देशों में नहीं है। मोदी ने बड़े फैसले लिये, ताकि महिलाओं को जीवन आसान हो।

    कांग्रेस पर यूं साधा निशाना

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस तो गरीबी हटाओ का नारा देती रही। हमारी सरकार ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकालकर दिखा दिया, क्योंकि हमारी नीयत साफ है। इसलिए मैं कहता हूं कि नीयत सही तो भाजपा सही।

    मोदी आपके भविष्य की चिंता कर रहा है। आपकी आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य की चिंता हटा रहा है। मोदी की नीयत सही है, इसलिए दशकों बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ। 500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। पश्चिम बंगाल के करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, क्योंकि मोदी ने इसकी गारंटी ली थी। यहां गरीबों को पक्का घर मिला है, क्योंकि मोदी ने इसकी गारंटी ली थी। बंगाल के करोड़ों लोगों को नल मिला, कई सुविधाएं मिलीं, क्योंकि ये मोदी की गारंटी थी। किसान सम्मान के साढ़े आठ हजार करोड़ खाते में सीधे पहुंचा, क्योंकि ये मोदी की गारंटी थी।

    मोदी ने कहा कि ये जो 10 साल में विकास हुआ है, ये सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो मुझे बहुत करना है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। अभी तो हमें पश्चिम बंगाल को बहुत आगे ले जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति की दूसरी बैठक, विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने पर रहेगा जोर
    Next Article उतार-चढ़ाव के बीच बना मजबूती का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स और निफ्टी ने की शानदार रिकवरी
    admin

      Related Posts

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025

      आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version