Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर
    देश

    नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। संदेशखाली के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भी कहा था कि यह सब होता रहता है। राहुल गांधी तो शक्ति से ही लड़ना चाहते हैं। इससे पहले कांग्रेस की एक प्रवक्ता ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी और आज फिर कांग्रेस के एक नेता ने हेमा मालिनी जी के ऊपर इतना हल्का और घटिया बयान दिया है, जिसे हम और आप यहां बोल भी नहीं सकते। यही कांग्रेस का महिला विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा है। एक तरफ मोदी जी हैं जो महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करते हैं और एक तरफ कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो उनका प्रतिदिन अपमान करते हैं। देश की माताएं-बहनें इन्हें सबक सिखायेंगी।

    बेंगलुरू में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसवीपी पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका पार्टी बनकर रह गई है, वहीं मोदी का मतलब मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया है। “कांग्रेस के शासनकाल में 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले सामने आते थे। आज इनका आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है, जहां अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे भारतीय राजनीति के भ्रष्ट चेहरे हैं। घमंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नाम से रैली की, मगर इस सभा का वास्तविक उद्देश्य सभी भ्रष्टाचारियों को बचाने का था।

    राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा वायनाड में पीएफआई के राजनीतिक संगठन एडीपीआई की सहायता लिए जाने को बेहद शर्मनाक बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भगाने के बाद राहुल गांधी आज वायनाड में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के राजनीतिक दल एसडीपीआई का समर्थन लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इससे पहले भी कांग्रेस हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी होती रही है। कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी ने पीएफआई को बचाने का काम किया और अब चुनाव में एडीपीआइ का समर्थन ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाता पिता के हत्यारे पुत्र को उम्रकैद
    Next Article भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति की दूसरी बैठक, विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने पर रहेगा जोर
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version