Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»उतार-चढ़ाव के बीच बना मजबूती का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स और निफ्टी ने की शानदार रिकवरी
    बिजनेस

    उतार-चढ़ाव के बीच बना मजबूती का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स और निफ्टी ने की शानदार रिकवरी

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बाजार की तेजी से निवेशकों ने कमाए 1.25 लाख करोड़ रुपये

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता नजर आया। ग्लोबल सपोर्ट के कारण आज शेयर बाजार ने पहले ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया, फिर मुनाफावसूली के कारण जोरदार गिरावट का शिकार हुआ। अंत में रिकवरी करके रिकॉर्ड लेवल पर क्लोजिंग करने में भी सफलता हासिल की। आज जहां सेंसेक्स पहली बार 74,500 अंक के स्तर को पार करने में सफल हुआ, वहीं निफ्टी पहली बार 22,500 अंक से ऊपर बंद होने में सफल रहा।

    आज के कारोबार की शुरुआत भी ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाकर हुई थी। दिन के कारोबार में मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में बड़ी गिरावट भी आई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1,015 अंक से अधिक फिसल गया, वहीं निफ्टी ने भी 300 अंक से अधिक का गोता लगाया। दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड क्लोजिंग करने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग, आईटी, और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह मेटल और फार्मास्यूटिकल इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, एनर्जी और एफएमसीजी इंडेक्स पर दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आई तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब सवा लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 398.60 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 397.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,947 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,454 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,395 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 98 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,266 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,393 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 873 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 537 अंक की मजबूती के साथ 74,413.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 624.91 अंक की तेजी के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 74,501.73 अंक तक पहुंच गया लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई।

    लगातार हो रही है बिकवाली के कारण दोपहर 11 बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,016.61 अंक टूट कर 391.70 अंक की कमजोरी के साथ 73,485.12 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 750 अंक उछल कर 350.81 अंक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 74,227.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 157.45 अंक उछल कर 22,592.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 184.35 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सबसे ऊपरी स्तर 22,619 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मंदड़ियों ने मुनाफावसूली का दबाव बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक गिरता चला गया।

    लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 11 बजे तक ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 315.20 अंक फिसल कर 130.85 अंक की कमजोरी के साथ 22,303.80 अंक तक लुढ़क गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण निफ्टी निचले स्तर से 210 अंक से अधिक उछल कर 80 अंक की मजबूती के साथ 22,514.65 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

    दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक 3.06 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 2.04 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.92 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.89 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 1.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, ओएनजीसी 2.31 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 2.24 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.17 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.04 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप. बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस और तृणमूल लड़ते हैं, दिल्ली में एक ही थाली में खाते हैं: मोदी
    Next Article पप्पू यादव सहित सात ने किया नामांकन , कुल ग्यारह ने भरा पर्चा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version