Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि
    Top Story

    झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि

    adminBy adminApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लालचंद महतो ने झारखंड को दिशा देने का किया था काम : विधानसभा अध्यक्ष

    रांची। झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट से उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर लाया गया था। इससे पहले मंत्री बेबी देवी ने भी शोकाकुल परिवार से रांची के लालपुर स्थित अपार्टमेंट में मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और निधन पर शोक जताया। उनका पार्थिव शरीर रामगढ़, गोला, पेटरवार होते हुए बोकारो के बेरमो पहुंचेगा। दामोदर नद के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शोक जताते हुए कहा कि पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने राज्य गठन के बाद प्रदेश को दिशा देने का काम किया था। झारखंड के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमेशा हमारे जेहन में रहेंगे। उनके निधन से वे मर्माहत हैं। झारखंड के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

    मंत्री बेबी देवी ने कहा कि लालचंद महतो के निधन से उन्होंने अपना अभिभावक को खो दिया। निधन की सूचना पर वे शुक्रवार की सुबह रांची के लालपुर स्थित अपार्टमेंट पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मिलीं व ढांढ़स बंधाया। लालचंद महतो की अंतिम यात्रा रांची से रामगढ़, गोला, पेटरवार, बहादुरपुर, जैनामोड़, पिछरी, फुसरो, नावाडीह होते हुए डुमरी पहुंचेगी और अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

    बोकारो के बेरमो के बैदकारो स्थित पैतृक आवास से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर रामविलास उच्च विद्यालय के समीप दामोदर नद के तट पर लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    पूर्व मंत्री लाललंद महतो के मंझले भाई हिंद मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार की रात 11 बजे वह अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे। इससे बेहोश हो गए। इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    लालचंद महतो का सियासी सफर

    लालचंद महतो तीन टर्म विधायक रहे। झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री रहे। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर वे पहली बार जीते और विधानसभा पहुंचे। 1990 में दूसरी बार इन्होंने जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की। 2000 में जनता दल यू से विधानसभा पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई हाई कोर्ट की नागपुर बेंच का अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को समय से पूर्व रिहा करने का आदेश
    Next Article ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, दो घायल
    admin

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version