Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»भारत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने एक्स एप में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स
    हाई-टेक्नो

    भारत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने एक्स एप में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स

    adminBy adminApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कम्युनिटी नोट्स फीचर लॉन्च कर दिया है। एक्स का कम्युनिटी नोट्स फीचर किसी फोटो, वीडियो या टेक्स्ट के गलत होने की जानकारी देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्स पर गलत सूचना प्रसारित करने का लंबे समय से आरोप लग रहा है।

    मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने एक्स पर पेड वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च की थी जिसके बाद फर्जी अकाउंट और गलत सूचना के फैलने का ज्यादा खतरा हो गया है। आज कोई भी किसी भी प्रसिद्ध शख्स के नाम से अकाउंट बनाकर ब्लू टिक ले सकता है। ऐसे में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

    चुनाव से ठीक पहले कम्युनिटी नोट्स का लॉन्च होना एक बड़ा चैलेंज साबित होगा। बता दें देश में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच लोकसभा चुनाव होने वाला है जो कि सात चरणों में होगा। चुनाव परिणाम चार जून को जारी होंगे।

    कम्युनिटी नोट्स फीचर को लॉन्च करते हुए एलन मस्क ने कहा- ‘कम्युनिटी नोट्स अब भारत में भी एक्टिव है। भारत में नए योगदान का स्वागत है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी एक्स के कंटेंट को मॉनिटर करेगी और उसकी सटीकता और प्रमाणिकता की भी जांच करेगी।

    क्या है एक्स का कम्युनिटी नोट्स?
    एक्स के हेल्प सेंटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक कम्युनिटी नोट्स एक ऐसा टूल है जो एक्स प्लेटफॉर्म पर किसी सूचना के सही होने का प्रमाण देता है। यदि कोई सूचना किसी को गलत या गुमराह करने वाली लगती है तो कोई भी वहां पर एक कॉन्टेक्स्ट एड कर सकेगा, ऐसे में अन्य लोगों को उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी कि वह सूचना सही या गलत। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे आप व्हेयर इज माय ट्रेन एप में ट्रेन के प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी एडिट करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल ने वकीलों से एक हफ्ते में पांच बार मुलाकात का समय मांगा, फैसला 9 अप्रैल को
    Next Article इडी का हाइकोर्ट से आग्रह, हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज एसटी-एससी केस की सीबीआइ जांच हो
    admin

      Related Posts

      OnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री

      January 7, 2025

      मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

      August 29, 2024

      माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

      June 19, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version