Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में दूसरा दीक्षांत समारोह, नौ को गोल्ड, 275 को मिली डिग्री
    झारखंड

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में दूसरा दीक्षांत समारोह, नौ को गोल्ड, 275 को मिली डिग्री

    adminBy adminApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने दूसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को नारायण सोसो रांची स्थित परिसर में आयोजित किया। यह गणमान्य की उपस्थिति और शैक्षणिक उपलब्धियों के जश्न द्वारा चिह्नित एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ आरए माशेलकर थे। मुख्य अतिथि डॉ माशेलकर के साथ कुलाधिपति प्रभात कुमार, प्रतिकुलपति प्रो सुरेश गर्ग, कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक और अध्यक्ष हेमंत गोयल ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। समारोह की शुरूआत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने किया।

    दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के लिए 9 स्वर्ण सहित 275 छात्रों को डिग्री प्रदान की गयी। इनमें 18 छात्रों को पीएचडी डिग्री, 165 छात्रों को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, साथ ही 83 छात्रों को डिप्लोमा की डिग्री दी गयी।

    युवाओं की भागीदारी से विकसित भारत: माशेलकर
    पद्म विभूषण डॉ आरए माशेलकर ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा की विकसित भारत का सपना केवल युवाओं के समर्पण और सक्रिय भागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है। डॉ माशेलकर ने एक विकसित राष्ट्र के सार को समाहित करनेवाले सात सिद्धांतों को साझा किया। संतुलित, सुसंस्कृत, शिक्षित, समृद्ध, सुशासित, सुरक्षित और खुशहाल। साथ ही डॉ माशेलकर ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। छात्रों से समाज में सकारात्मक योगदान देने और अपनी मातृभूमि के मूल्यों को बनाये रखने का आग्रह किया।

    कुलपति ने प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट
    कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रोफेसर मधुलिका कौशिक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय प्रगति और स्थायी परिसर में बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला गया। विश्वविद्यालय के विकास पथ पर जोर देते हुए प्रोफेसर कौशिक ने इसकी सफलता का श्रेय एक मजबूत और उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली को दिया।
    प्रोफेसर कौशिक ने नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए अनुसंधान और विकास में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

    माशेलकर ने दिया गोल्ड मेडल
    दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि माशेलकर ने छात्रों को अनुकरणीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। कुलाधिपति ने पीएचडी की डिग्री दी। कुलपति ने छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की। आकाश कुमार सोनी, निलय कुमार, अभिलाषा भारती, सुरभि देवगम, लक्ष्मी सरदार, सृजा, आर्यन कुमार गुप्ता, कृष्णा शर्मा और हर्षद मेहता को अध्ययन के अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता का फेसबुक अकाउंट हैक, कई लोगों से की ठगी
    Next Article 92 की उम्र में पहली बार करेंगे मतदान, नहीं था वोटर लिस्ट में नाम
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version