Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महबूबा के बयान पर भाजपा का पलटवार कहा, मचने दो कोहराम, 35-ए बदलकर रहेगा
    Top Story

    महबूबा के बयान पर भाजपा का पलटवार कहा, मचने दो कोहराम, 35-ए बदलकर रहेगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 35-ए के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ हुई तो देश में कोहराम मच जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इसमें बदलाव किया गया तो कोई भी राष्ट्रध्वज थामने वाला नहीं होगा। मुफ्ती के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि मचने दो कोहराम, अनुच्छेद 35-ए कोई पवित्र गाय नहीं जिसे छुआ नहीं जा सकता है। इसमें बदलाव होकर रहेगा चाहे कुछ भी हो जाए।

    भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि पार्टी पीडीपी के साथ गठबंधन के एजेंडा की पक्षधर है और मौजूदा संविधान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं चाहती है लेकिन यह भी सत्य है कि अनुच्छेद 35-ए कोई पवित्र गाय नहीं जिसे छुआ नहीं जा सकता है। राज्य इकाई का कहना है कि 35-ए कानून के किसी अन्य प्रवधानों से ज्यादा राज्य के लिए हानिकारक है।

    पार्टी का कहना है कि हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां की सूफी संस्कृति को बचाना है जो सालों से इस्लामी आतंकियों की मार झेल रहा है, इसलिए सरकार को पहले इनकी सुरक्षा की बात करनी चाहिए न कि अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 पर बात करनी चाहिए।

    भाजपा प्रवक्ता वीरेन्द्र गुप्ता ने मुफ्ती के बयान को हैरान करने वाला बताया। उनका कहना है कि अनुच्छेद 35-ए को चुनौती देने से घाटी में राष्ट्रवादी ताकतें कमजोर होंगी और राज्य में भारत का तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा अनुच्छे 370 को अस्थाई तौर पर संविधान में शामिल किया गया है इसे हटाया भी जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलवामा एनकाउंटर: हिजबुल के 2 आतंकी ढेर, विरोध में लोगों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर
    Next Article बॉलीवुड में हुई एक और मौत, इस एक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version