Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शिक्षिका का शव पंखे से लटका मिला
    झारखंड

    शिक्षिका का शव पंखे से लटका मिला

    adminBy adminApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। फतेहपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कंप्यूटर शिक्षिका स्वीटी दास का पंखे से लटका शव बरामद किया गया है। घटना के संदर्भ में मृतका के परिजनों ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला था, जिसकी वजह से वह परेशान थी। परिजनों ने बताया कि मामले में शनिवार को लिखित शिकायत थाने में दे दी गई है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुलडंगाल निवासी स्वीटी दास कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर में कंप्यूटर शिक्षिका थी। कुछ महीने पहले उसकी शादी कोडरमा में हुई थी, लेकिन फतेहपुर प्रखंड के जोरडीहा गांव के अपूर्व गोस्वामी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    मृतका के भाई विश्व विकास ने बताया कि अपूर्व के कहने पर स्वीटी ने रिश्ता तोड़ने की बात कही। परिवार वालों ने समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो परिवार वाले सहमत हो गए और लड़कों वालों से बात कर रिश्ते को समाप्त कर दिया। इस बात की जानकारी स्वीटी ने अपूर्व को दी। उसके चार-पांच दिन बाद अपूर्व ने उससे शादी करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि उसके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

    विकास ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से उन्हें बताया गया कि स्वीटी की तबीयत खराब है। जब सब लोग पहुंचे तो वह मृत मिली। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया गया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट में लगी आग, उठा धुएं का गुबार, मचा अफरातफरी
    Next Article पलामू के चैनपुर में स्कार्पियो से 15 लाख कैश बरामद, एफएसटी ने की कार्रवाई
    admin

      Related Posts

      June 7, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • (no title)
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version