Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेतन्याहू ने लिया गाजा के रफह में आक्रमण तेज करने का संकल्प
    दुनिया

    नेतन्याहू ने लिया गाजा के रफह में आक्रमण तेज करने का संकल्प

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – गाजापट्टी से यहां शरण लिए हुए तकरीबन 14 लाख नागरिकों की जान खतरे में पड़ जाएगी

    यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजा के रफह शहर में हमला तेज करने का संकल्प लिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल को रफह में जमीनी बलों को भेजना चाहिए क्योंकि यह गाजा में हमास का आखिरी गढ़ है। इससे गाजापट्टी से यहां शरण लिए हुए तकरीबन 14 लाख नागरिकों की जान खतरे में पड़ जाएगी। हालांकि अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस अभियान का विरोध करते हुए कहा कि वहां लोग शरण लिए हुए हैं। इजराइल कहता रहा है कि उसके पास नागरिकों की रक्षा की योजना है।

    नेतन्याहू ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि जीत के लिए रफह का अभियान आवश्यक है। उन्होंने ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा कि यह एक निश्चित तारीख पर होगा। उनका यह बयान तब आया है जब इजराइली वार्ता कार काहिरा में हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर चर्चा कर रहे हैं।

    वहीं गाजा पट्टी के दूसरे बड़े शहर खान यूनिस से इजराइली सैनिक वापस हो गए हैं और मूल निवासी फलस्तीनियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन खंडहर में तब्दील इस शहर में पहले वाली रौनक आने में शायद वर्षों का समय लगेगा। इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री योएव गैलेंट ने कहा है कि रफह में कार्रवाई के लिए जल्द ही वहां पर सेना की नई टुकड़ियां तैनात की जाएंगी।

    मिस्त्र की सीमा के करीब स्थित रफह में करीब 14 लाख बेघर फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं। बीते छह महीने की बमबारी और गोलाबारी में खान यूनिस की ज्यादातर इमारतें ध्वस्त या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग काम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक भवनों का भी यही हाल है। सुरंगों की तलाश में इजरायली सेना ने तमाम स्थानों पर खोदाई की है। खोदाई वाले स्थानों में सड़कें और कई भवन शामिल हैं। इस खोदाई और टैंकों के गुजरने से ज्यादातर सड़कें भी बर्बाद हो गई हैं।

    इस बीच काहिरा में युद्धविराम के संबंध में चल रही वार्ता में कोई विशेष प्रगति होने के संकेत नहीं हैं। इजराइल जहां सभी बंधकों की रिहाई की शर्त पर डटा हुआ है वहीं हमास स्थायी युद्धविराम की शर्त पर कायम है। छह महीने से जारी युद्ध में सोमवार को पहली बार राहत सामग्री लेकर 300 से ज्यादा ट्रक गाजा पहुंचे। ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर तल्ख वार्ता के बाद संभव हुआ है। दोनों नेताओं की यह वार्ता एक अप्रैल को गाजा में इजराइली हमले में सात राहत कर्मियों के मारे जाने के बाद हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैक्सिको में सबसे पहले दिखा सूर्यग्रहण, 4 मिनट 11 सेकंड के लिए छा गया अंधेरा
    Next Article गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध के समर्थन से ट्रंप का इनकार
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version