Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जीएसटी इंटेलिजेंस ने शेल कंपनी बना कर टैक्स चोरी करने वाले जुड़वा भाई को कोलकाता से किया गिरफ्तार, 5000 करोड़ के फर्जीवाड़े की आशंका
    झारखंड

    जीएसटी इंटेलिजेंस ने शेल कंपनी बना कर टैक्स चोरी करने वाले जुड़वा भाई को कोलकाता से किया गिरफ्तार, 5000 करोड़ के फर्जीवाड़े की आशंका

    adminBy adminApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। टैक्स चोरी के लिए शेल कंपनियां बनाने वाले जुड़वा भाइयों को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अमित गुप्ता एवं सुमित गुप्ता हैं। दोनों कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में रहते थे।
    सीबीडीटी के अधीन काम करने वाली जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें उनके आवास से धर दबोचा है। टैक्स चोरी के आरोपी को जमशेदपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसने 3,000 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया है। अब तक 300 करोड़ के फर्जीवाड़ा की पुष्टि हो चुकी है।
    जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि 522 करोड़ रुपये का घोटाला अब तक पकड़ा जा चुका है। यह 5,000 करोड़ रुपये का स्कैम हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि शिवकुमार देवड़ा केस की जांच के दौरान इसके तार मिले थे। इसके बाद से ही इन दोनों भाइयों की तलाश विभाग को थी। ये लोग लगातार छिपते फिर रहे थे। लेकिन, अंतत: अधिकारियों को इस बात का पता चला कि दोनों भाई कोलकाता के साल्टलेक स्थित अपने आवास में छिपे हैं। इसके बाद एक टीम ने इनकी गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की। कई दिनों से इंटेलिजेंस की टीम कोलकाता में डेरा डाले हुए थी। जैसे ही पक्की सूचना मिली, दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। एक भाई को मकान के 9वें तल्ले से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को उसी मकान के चौथे तल्ले से।
    अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने कोलकाता में शेल कंपनियां खोल कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। इनके तार बंगाल के बाहर झारखंड, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई अन्य जिलों में फैले हैं। यहां तक कि इनका कनेक्शन चीन तक है।

    चीन भागने की तैयारी कर रहे थे अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता
    अधिकारियों ने बताया कि अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता अब चीन भागने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें धर दबोचा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों (कोलकाता न्यू टाउन, हावड़ा, राजारहाट, साल्टलेक) में भी इन्होंने अच्छी-खासी प्रॉपर्टी बना रखी है।

    131 करोड़ की टैक्स चोरी में पकड़ा गया था शिवकुमार देवड़ा
    ज्ञात हो कि कोलकाता से ही पिछले दिनों जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शिवकुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने फर्जी कंपनी बना कर उसमें फर्जी डायरेक्टर नियुक्त किये और 131 करोड़ रुपये के टैक्स की चोरी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर और नवरात्रि की शुभकामना दी
    Next Article डीसी-एसएसपी सहित 160 पुलिस जवान तीन घंटे तक छानते रहे होटवार जेल
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version