Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सबसे खराब समय पीछे छूटा, अब परिचालन स्थिर: विस्तारा सीईओ
    बिजनेस

    सबसे खराब समय पीछे छूटा, अब परिचालन स्थिर: विस्तारा सीईओ

    adminBy adminApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने गुरुवार को एयरलाइन के कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि अब ‘सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है’ और परिचालन स्थिर हो चुका है।

    कन्नन ने हाल ही में विस्तारा एयरलाइन के उड़ान व्यवधानों का सामना करने के बाद यह बात कही। कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि हमारे ग्राहकों द्वारा महसूस चिंता तथा हताशा उस दर्द के बराबर है, जिसे हमने अपने बहुचर्चित ब्रांड के बारे में नकारात्मक टिप्पणी सुन कर महसूस किया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सबसे खराब स्थिति अब पीछे छूट गई है और 09 अप्रैल, 2024 को हमारे ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के बढ़कर 89 फीसदी होने के साथ हमारा परिचालन स्थिर हो गया।

    कन्नन ने कहा कि नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही है। एयरलाइन को 31 मार्च से दो अप्रैल तक महत्वपूर्ण परिचालन व्यवधान का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि चीजों की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी, इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। दरअसल पायलटों की समस्याओं ने टाटा समूह की सहायक एयरलाइन विस्तारा को अस्थायी रूप से क्षमता में 10 फीसदी यानी प्रतिदिन 25-30 उड़ानों की कटौती के लिए मजबूर कर दिया था।

    उल्लेखनीय है कि नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत में विस्तारा एयरलाइन के पायलट बड़ी संख्या में छुट्टी पर चले गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में पायलट के छुट्टी पर जाने की मुख्य वजह एयरलाइन का नया वेतन ढांचा था, जिससे पायलट नाराज हो गए थे। फिलहाल एयरलाइन के बेड़े में 70 विमान हैं। उसे मौजूदा ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में प्रतिदिन 300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करनी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक कोचे मुंडा ने परिवार के साथ अपने आवास में मनाया सरहुल पर्व
    Next Article आईएसएल 2023-24 का फाइनल मुकाबला 04 मई को, 19 अप्रैल से शुरु होंगे प्लेऑफ मुकाबले
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में प्राइम केबल की कमजोर एंट्री, डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      September 29, 2025

      सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोने की कीमत में मामूली गिरावट

      September 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version