Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा : मोदी
    देश

    जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे चुनाव, मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा : मोदी

    adminBy adminApril 12, 2024Updated:April 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आप भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा : मोदी

    उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उधमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। अब तक जो हुआ वह केवल ट्रेलर था, मुझे तो नए जम्मू कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने में जुट जाना है। मोदी विकसित भारत के लिए जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू-कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए पूर्व सरकारों ने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी। यहां के नेताओं ने लोगों में खौफ भर दिया था लेकिन मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता ने इन्हें आईना दिखाते हुए इनको इनकी असलियत बता दी। यही लोग अब जम्मू-कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा। तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता न करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे, यह देश उनकी ओर देखेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया।

    जम्मू-कश्मीर अब पर्यटन के साथ स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत विरोधी है। कांग्रेस और उनका गठबंधन राम मंदिर का विरोध करता रहा, तुष्टिकरण की राजनीति कर एक बड़े वर्ग को चिढ़ाता रहा। वर्षों तक लोगों ने अपनी ही आस्था के लिए क्या-क्या नहीं झेला। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े-बड़े बंगलों में रहते थे लेकिन जब रामलला का टेंट बदलने की बात आती थी, तो लोग मुंह फेर लेते थे, अदालतों की धमकियां देते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। राम मंदिर चुनावी मुद्दा न था, न होगा, ये मुद्दा तो भाजपा के जन्म से पहले का है।

    उन्होंने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका सपना, मोदी का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जम्मू कश्मीर का मन बदला है। जनता निराशा से आशा की ओर बढ़ी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उधमपुर-कठुआ-डोडा के भाजपा प्रत्याशी डाॅ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैणा ने डोगरी पगड़ी व मंच पर मौजूद महिलाओं ने चुनरी पहनाकर किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्याय उलगुलान महारैली: कल्पना मुर्मू सोरेन ने जारी किया एजेंडा
    Next Article लोस चुनाव : बसपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की
    admin

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version