Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंडी एलायंस की रैली उलगुलान नहीं भ्रष्टाचारियों का जुटान है : प्रतुल शाह देव
    झारखंड

    इंडी एलायंस की रैली उलगुलान नहीं भ्रष्टाचारियों का जुटान है : प्रतुल शाह देव

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला हमला
    रांची। भाजपा ने शुक्रवार को इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे। प्रतुल ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है। ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है।
    प्रतुल ने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का एलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था। परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया। सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति दुर्गा सोरेन की मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया। इस उलगुलान के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों है?
    प्रतुल ने कहा ऐसी ही खामोशी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेंब्रम के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ, स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किये गये उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है। उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार

    टारगेट किया जा रहा है
    प्रतुल ने कहा विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है। चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है। अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं
    प्रतुल ने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आयेंगे जिनके सांसद डीके शिवाकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे। आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी, सनातन विरोधियों के खिलाफ इवीएम से उलगुलान करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रकृति पर्व सरहुल के जुलूस में दिखा आदिवासियों का आक्रोश, हमारी गारंटी जल, जंगल बचाने की: सुप्रियो
    Next Article रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version