Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ढुल्लू महतो को सरयू राय की चुनौती: मुझपर करें मुकदमा नहीं तो समझेंगे कायर
    Jharkhand Top News

    ढुल्लू महतो को सरयू राय की चुनौती: मुझपर करें मुकदमा नहीं तो समझेंगे कायर

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस समर्थन देगी तो धनबाद में बड़ी जीत दर्ज करेंगे
    बोकारो। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बोकारो में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर खूब हमला बोला। उन्होंने ढुल्लू महतो को चुनौती देते हुए कहा कि जो नोटिस भिजवाया, उसे मैंने कूड़ेदान में डाल दिया। कई दिन हो गये। समय बीत गया। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब वह न्यायालय में मेरे खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं। मैं चुनौती देता हूं कि न्यायालय में मुकदमा दायर करें। मैं न्यायालय में सही-गलत का जवाब दूंगा। अगर वह न्यायालय में मुकदमा दायर नहीं करते हैं, तब मैं यह समझूंगा कि यह एक कायर की धमकी थी। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए नोटिस भेजवाया गया। कहा कि यह जनता का चुनाव है। एके राय चुनाव में खड़ा थे, यह उस वक्त के चुनाव जैसा ही है। राज्य को आगे बढ़ाना है तो समावेशी स्थानीय नीति होनी चाहिए। सब मिलजुल कर काम करें। कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के चुनावी मैदान में उतरने से भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। धनबाद के कृष्णा अग्रवाल के पक्ष में बयान देने पर दुबई में रहने वाले प्रिंस खान ने धमकी दी। सरकार को उसे दुबई से भारत लाकर सजा दिलानी चाहिए। इसको लेकर पूर्व में सरकार को पत्र दिया था। इसको लेकर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। उसे भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। अपराधियों को डरना चाहिए। लोगों को नहीं डरना चाहिए। मैं लोगों से मिल कर थाह ले रहा हूं कि कैसे काम करना है। जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि यदि उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी से गलती हो जाये तो कार्यकर्ताओं व लोगों का दायित्व बनता है कि उस गलती को सुधार दे। भाजपा से अगर गलती हुई है, तो इस गलती को सुधारना चाहिए। भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुझे ज्ञान नहीं बांटने की सलाह दी है, लेकिन ज्ञान बांटना गलत नहीं है।

    भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए हो रही बात
    सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस के अलावा अन्य दल के नेताओं से भी बातचीत की गयी है। चुनाव ऐसे उम्मीदवार का चयन होना चाहिए, जो भाजपा के उम्मीदवार को हरा दे। मुझे धनबाद से लोकसभा चुनाव में खड़ा होने का कोई शौक नहीं है। लेकिन सबकी राय पर चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया तो बड़े अंतर से जीतूंगा। अगर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया तो कम अंतर से जीतूंगा। पर भाजपा प्रत्याशी को यहां की जनता हराना चाहती है। मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष पंकज राय, पीएन सिंह, पवन राय, मनोज सिंह, संतोष कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामनवमी के जुलूस में सुरक्षा हो दुरुस्त, चुनाव को लेकर रहें अलर्ट: एसपी
    Next Article रामनवमी को लेकर हाइलेवल मीटिंग : संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      कोकर में युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

      June 13, 2026

      Impact of Foreign Direct Investment on the Industrial Development of Jharkhand

      June 13, 2026

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version