Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है: गिरीश चंद्र यादव
    राज्य

    बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है: गिरीश चंद्र यादव

    adminBy adminApril 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हम जो कहते हैं, वह करते हैं : पुष्पराज सिंह

    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा । 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।

    उन्होंने कहा कि देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं। सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं। देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा। देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी। वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा हमारे लिए दल से बड़ा देश है हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे। बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया, अब हम सीएए को लेकर आए हैं। बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है। गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा। हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे। 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं।

    जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग ही नहीं, भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वह हम करते हैं। जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखे हैं , वे बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किए हैं। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है। मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जिस तरह भाजपा ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर के अपने मुद्दे को पूरा करके दिखाया है उसी तरह तीसरी बार मोदी सरकार अपना वादा पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलवल : कोर्ट आदेश पर दहेज हत्या के आरोप में छह पर केस दर्ज
    Next Article महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव 21 को
    admin

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version