Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव : बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर 50 उम्मीदवार, 24 प्रतिशत पर आपराधिक मामले
    राज्य

    लोकसभा चुनाव : बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर 50 उम्मीदवार, 24 प्रतिशत पर आपराधिक मामले

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 5 लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका पर 26 अप्रैल को होने जा रहा है। इन पांच सीटों पर राजग की तरफ से भाजपा का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। इन पांच सीटों पर 50 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से 12 उम्मीदवार यानी 24 प्रतिशत पर कोई न कोई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण की पांच सीटों पर मैदान में उतरे 50 उम्मीदवारों में से 12 यानी 24 प्रतिशत पर कोई न कोई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 9 यानी 18 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कुल उम्मीदवारों में 14 उम्मीदवार (28 प्रतिशत) करोड़पति हैं। दूसरे चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.96 करोड़ रुपये है।

    दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की ओर से दाखिल चुनावी हलफनामा के अनुसार जदयू के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि इसमें एक पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद और कांग्रेस के 1-1 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जदयू के मुजाहिद आलम व दुलालचंद गोस्वामी, राजद की बीमा भारती, कांग्रेस के अजीत शर्मा, एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान के नाम शामिल हैं। सबसे अधिक 41 मामले पूर्णिया के निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पर दर्ज हैं।

    करोड़पति उम्मीदवारों की पार्टीवार स्थिति देखें तो जदयू के सभी 5, कांग्रेस के सभी 3 और राजद के दोनों उम्मीदवार करोड़पति हैं। हालांकि, पार्टी के आधार पर उम्मीदवारों की औसत संपत्ति को देखें तो जदयू के सभी 5 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3 करोड़ 31 लाख 84 हजार, कांग्रेस की 30 करोड़ 2 लाख 94 हजार और राजद के 2 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6 करोड़ 38 लाख 53 हजार रुपये है।

    सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार की बात करें तो पहले नंबर पर भागलपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा हैं, जिन्होंने 54 करोड़ 51 लाख 51 हजार रुपये की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। दूसरे नंबर पर कटिहार से तारिक अनवर की घोषित संपत्ति 19 करोड़ 60 लाख 57 हजार तथा तीसरे नंबर पर किशनगंज के मोहम्मद जावेद की संपत्ति 15 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपये है। सबसे कम संपत्ति वाले तीन उम्मीदवारों में कटिहार से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मरंग हंसदा हैं, जिन्होंने 8 हजार 878 रुपये की संपत्ति दिखाई है।

    इन उम्मीदवारों की शैक्षणिक स्थिति पर नजर डालें तो 50 में 16 उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच है। 26 की योग्यता स्नातक और इससे अधिक है। सिर्फ एक की योग्यता डिप्लोमा और एक ने डॉक्टर तथा सात उम्मीदवारों की योग्यता सिर्फ साक्षर है। इसके अलावा सिर्फ 3 उम्मीदवारों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच है। 9 की 31 से 40 वर्ष और 20 की 41 से 50 वर्ष के बीच है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘आदिवासी हार्टलैंड’ लोहरदगा में इस बार भी मुकाबला होगा ‘हार्ड’
    Next Article रेगिस्तान में बारिश का कहर : यूएई में भारी बरसात, ओमान में 18 की मौत
    admin

      Related Posts

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026

      काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version