Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका
    देश

    केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। तिहाड़ में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। वकील श्रीकांत प्रसाद ने दायर याचिका में अरविंद केजरीवाल को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने की इजाजत दिए जाने की मांग की गई है।

    याचिका में कहा गया है कि न तो देश का संविधान और न ही कोई कानून प्रधानमंत्री या किसी मुख्यमंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोकता है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करने के लिए जरूरी प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। याचिका में मांग की गई है कि मीडिया को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन से संबंधित सनसनीखेज खबरें और हेडलाइन चलाने से रोका जाए।

    याचिका में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के खिलाफ केजरीवाल पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाने, 10 अप्रैल को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले सात सालों में दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। वर्तमान में दिल्ली की स्थिति जनता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने जैसी है।

    राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 15 मार्च को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी। 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से केजरीवाल इस मामले में हिरासत में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाने जैसी है दक्षिण काली मंदिर की घटनाः स्वामी महेश्वरानंद
    Next Article लोस चुनाव : आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए यूपी में तैनात रहेंगी एयर एंबुलेंस व हेलीकॉप्टर
    admin

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version