Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व महाराजा-अभिनेता-पूर्व आईएएस रहे हैं सांसद
    राज्य

    बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व महाराजा-अभिनेता-पूर्व आईएएस रहे हैं सांसद

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर। राजस्थान का बीकानेर एक प्रमुख शहर है और यह शहर राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक हैं। बीकानेर राज्य का पुराना नाम जांगल देश था। यहां सबसे पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था। निर्दलीय पार्टी के महाराजा करणी सिंह पहले सांसद बने थे। बीकानेर के आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। बीकानेर का बीकानेर किला, जूनागढ़ दुर्ग, लक्ष्मी निवास महल, लालगढ़ महल, इनके अलावा यहां के जैन मंदिर, वैष्णव मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। बीकानेर में चार यूनिवर्सिटी अच्छी मानी जाती हैं जिनके नाम हैं स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि, महाराजा गंगासिंह विवि, वेटरनरी विवि और बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी शामिल है। बीकानेर की दिल्ली से दूरी 487.2 किलोमीटर है।

    राजस्थान के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो 2009 में परिसीमन के बाद से यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बीकानेर संसदीय सीट के अंतर्गत जिले की सात विधानसभा सीट-बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, श्रीकोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा के अलावा श्रीगंगानगर की एक विधानसभा अनूपगढ़ शामिल हैं। बीकानेर में हिंदू आबादी 78 फीसदी और मुस्लिम आबादी 15 फीसदी है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी का 22.91 फीसदी अनुसूचित जाति और 37 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं।

    पिछले 4 लोकसभा चुनाव से बीकानेर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। साल 2004 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिल्मस्टार धर्मेंद्र बीकानेर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आजादी के बाद बीकानेर में पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह, अभिनेता धर्मेंद्र के साथ-साथ भारतीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे अर्जुनराम मेघवाल यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मेघवाल तीन बार के सांसदी के साथ-साथ दो बार केंद्रीय मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं और इस बार चौथा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

    2019 का जनादेश

    2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी जीत को बरकरार रखते हुए 6,57,743 वोट हासिल किए. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल 3,93,662 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और नोटा के बटन को 13,510 मतदाताओं ने दबाया. 2019 में बीकानेर लोकसभा सीट पर 59% वोटिंग हुई थी।

    2024 में कौन मारेगा बाजी

    लोकसभा चुनाव-2024 की वोटिंग 19 अप्रैल को है। भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के पावरफुल मंत्री रहे और गत विधानसभा चुनाव में हार चुके गोविंदराम मेघवाल को उतारा है। अब देखना यह है कि मोदी लहर में गोविंद जीतेंगे या अर्जुन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र में मजबूत सरकार बनाने हेतु जनता भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाये: पवन खजूरिया
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में झामुमो नेता नजरूल इस्लाम पर प्राथमिकी दर्ज
    admin

      Related Posts

      इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा

      December 9, 2025

      एसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती

      December 9, 2025

      ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version