Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हिंदपीढ़ी में छतों पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर न फैलायें अफवाह, इसमें सभी समुदाय के लोग: चंपाई सोरेन
    Top Story

    हिंदपीढ़ी में छतों पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर न फैलायें अफवाह, इसमें सभी समुदाय के लोग: चंपाई सोरेन

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के हिंदपीढ़ी, लेक रोड और मेन रोड के कुछ घरों की छत पर पिछले दिनों ईंट और पत्थर देखे गये थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सीएम चंपाई सोरेन ने इस पर बयान जारी किया है। एक्स पर एक पोस्ट जारी कर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि छत पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर अफवाह न फैलायें। कहा कि जिन घरों की छत पर ये सामग्री मिली है, उनके मालिक अलग-अलग समुदायों से आते हैं। सीएम ने कहा कि इसे लेकर कुछ मीडिया संस्थान भ्रामक खबर चला रहे हैं, इसे रोका जाना चाहिए।
    क्या कहा सीएम ने

    सीएम ने जारी बयान में कहा, कल से कुछ सोशल मीडिया हैंडल द्वारा रांची की हिंदपीढ़ी में कुछ घरों पर ईंट, पत्थर आदि होने को लेकर भ्रामक खबरें चलायी जा रही हैं। रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रूटीन चेकिंग के दौरान 10-11 घरों की छतों पर निर्माण सामग्री मिली थी, जिसे हटवा दिया गया है। इनमें से कुछ घर हाल में बने हैं, जबकि कुछ अभी भी निर्माणाधीन हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घरों के मालिक विभिन्न समुदायों से आते हैं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। झारखंड पुलिस को ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
    क्या है मामला

    बता दें कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, पत्थरबाजी नहीं हो, इसलिए जुलूस वाले मार्ग के सभी मकानों की जिला प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल को जांच की गयी थी। इस दौरान लेक रोड, हिंडपीढ़ी और मेन रोड में कुछ घरों की छतों पर ईंट और पत्थर देखे गये थे। जिला प्रशासन द्वारा इसे तत्काल हटाने का आदेश दिया गया। वहीं, ये भी कहा गया कि जुलूस के बाद इन घरों की छत को फिर से देखा जायेगा। इस रिपोर्ट के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं और कयासों का बाजार गर्म होने लगा। इसे लेकर सीएम चंपाई ने बुधवार को पोस्ट जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
    Next Article भाजपा का इंडी गठबंधन पर वार, कहा- सनातन संस्कृति को अपमानित करते हैं विपक्षी दल
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version