Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नरेन्द्रनगर विधानसभा की 15 पोलिंग पार्टियां रवाना
    राज्य

    नरेन्द्रनगर विधानसभा की 15 पोलिंग पार्टियां रवाना

    adminBy adminApril 17, 2024Updated:April 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शेष सभी 948 पोलिंग पार्टियां गुरुवार को होंगी रवाना

    नई टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में बुधवार को गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत नरेन्द्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 15 मतदान पार्टियों ने वितरण स्थल जिला पंचायत से ईवीएम, वीवीपैट और निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की। मतदान पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनसे जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने की अपील की।

    बुधवार को रवाना की गईं मतदान पार्टियों में बूथ 139 राप्रावि तलाई की मतदान पार्टी मुख्य मोटर मार्ग से सबसे अधिक 7 किमी की पैदल दूरी तय कर मतदेय स्थल तक पहुंचेगी। बूथ संख्या 30 राप्रावि कुखूई तल्ली की पार्टी 5 किमी की पैदल दूरी तय करेगी, जबकि अन्य पार्टियां 100 मीटर से साढ़े तीन किमी की दूरी तय करेंगी।

    इसके अलावा 18 अप्रैल को कुल 948 मतदान पार्टियां वितरण स्थल, नगर पालिका परिषद व जिला पंचायत से अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। इनमें टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत घनसाली (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की 159, प्रतापनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 147, टिहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 153 तथा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र की 184 मतदान पार्टियों के साथ ही गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, देवप्रयाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 148 और नरेन्द्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 157 मतदान पार्टियां शामिल रहेंगी।

    इनके साथ ही रिजर्व पार्टियां भी मतदेय स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके साथ ही 18 अप्रैल को मतदान के लिए रवानगी करने वाली जनपद की सभी 6 विधानसभाओं की 948 मतदान पार्टियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण बुधवार को ही कर दिया गया है, जबकि ईवीएम 18 अप्रैल को वितरण स्थल से प्रदान की जायेगी। निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए विधानसभा वार 10-10 टेबल लगाई गईं।

    मतदान स्थल पर मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान मोबाइल ले जाना वर्जित होगा। इस दौरान मतदान करते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर कार्रवाई की जायेगी।

    पत्रकारों से बातचीत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में चुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता को भंग नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए सभी को सख्त हिदायत दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकानाएं दीं
    Next Article भाजपा का 400 पार का नारा जुमला है, इससे बचने की जरूरत: चंपाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

      April 27, 2026

      चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

      April 27, 2026

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version