Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, विकास के वादे के बजाय सीएए
    राजनीति

    तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, विकास के वादे के बजाय सीएए

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -यूसीसी, एनआरसी पर रोक का वादा

    कोलकाता। पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार के ठीक आखिरी दिन रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। हालांकि इसमें विकास और जनता के लिए काम करने के वादे कम और एनआरसी, यूसीसी और सीएए को लेकर बड़े दावे किए गए हैं।

    पार्टी ने कहा, ”हमारा स्टैंड है कि बंगाल में सीएए लागू नहीं होगा, एनआरसी और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू नहीं होने देंगे।”

    राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर सभी बीपीएल परिवारों को एक साल में 10 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। दुआरे राशन स्कीम को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करेंगे। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को उनके निवास स्थान पर पांच किलो मुफ्त राशन पहुंचाया जाएगा।

    डेरेक ने कहा कि 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी। लक्ष्मी भंडार योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करेंगे जिसके तहत महिलाओं को एक निर्धारित मासिक राशि दी जाएगी। सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देंगे।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के तहत 10 शपथ ली हैं। मैनिफेस्टो में सीएए को खत्म, एनआरसी को रोकने और यूसीसी को पूरे देश में न लागू होने देने के वादे के साथ ही कहा कि अगर वह सत्ता में आई मनरेगा के भुगतान को 400 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा, सभी के लिए पक्का मकान होगा, 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 1000 रुपये प्रति माह पेंशन (12 हजार रुपए प्रति साल) दी जाएगी। ईंधन और एलपीजी की कीमतों की जांच होगी, मूल्य स्थिरीकरण कोष बनाया जाएगा, 25 साल की आयु तक के सभी छात्रों को मासिक वजीफा मिलेगा, जो लोग आगे पढ़ना चाहते हैं उन्हें 10 लाख का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने ही उठाए राम के अस्तित्व और राम सेतु पर सवाल- अनुराग ठाकुर
    Next Article चुनाव आयोग ने बंगाल के राज्यपाल को दी सहाल, कूच बिहार न जायें
    admin

      Related Posts

      मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े

      September 30, 2025

      छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

      September 30, 2025

      भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोयला के अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

      September 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version