Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में बढ़ा मत प्रतिशत, तीसरे राउंड तक 37.33 फीसदी मतदान, नैनीताल सबसे आगे
    देश

    लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में बढ़ा मत प्रतिशत, तीसरे राउंड तक 37.33 फीसदी मतदान, नैनीताल सबसे आगे

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पिछले लोकसभा चुनाव में तीसरे राउंड में 36.00 प्रतिशत पड़े थे मत

    देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान शुरू होने के साथ मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूरे राज्य में दोपहर एक बजे तक 37.33 प्रतिशत मत पड़े हैं। इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़त दिख रही है।

    मतदान सूर्योदय के साथ सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह कम लोग ही बूथों पर पहुंचे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। इस बार पहले राउंड से ही बढ़त दिख रही है। सुबह नौ बजे मतदान प्रतिशत 10.54 था। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 24.83 हो गया। एक बजे तक तीसरे राउंड में 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे राउंड में 36.00 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    नैनीताल का वोट मीटर सबसे आगे

    लोकसभा सीट की बात करें तो दोपहर एक बजे तक नैनीताल लोकसभा सीट पर 40.46 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 39.41 प्रतिशत, अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 32.60 प्रतिशत, टिहरी लोकसभा सीट पर 35.29 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    35 बैलेट, 40 कंट्रोल यूनिट और 70 बूथों पर वीवीपैट बदली

    लोकसभा चुनाव सकुशल कराने को लेकर चुनाव आयोग सतर्क दृष्टि के साथ अलर्ट मोड पर है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मॉक पोल के दौरान 35 बैलेट यूनिट और 40 कंट्रोल यूनिट बदली गई। 70 बूथों पर वीवीपैट बदली गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना के सरकारी और निजी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव
    Next Article क्या कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिले ?
    admin

      Related Posts

      ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version