सहारनपुर: आगामी 7 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों की ओर से अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है, लेकिन यहां पर एक विवाहिता के लिए रक्षा बंधन की तैयारी जीवन की अंतिम तैयारी में तब्दील हो गई। पति द्वारा रक्षा बंधन पर मायके जाने से मना करने से क्षुब्ध विवाहिता ने आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जनपद के कस्बा नागल निवासी राधिका की शादी दो साल पहले सहारनपुर शहर के थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत पटेल नगर निवासी गौरव से हुई थी। बताया जाता है कि करीब 11 माह पहले राधिका ने एक पुत्री को जन्म दिया था। अन्य महिलाओं और युवतियों की भांति राधिका भी रक्षा बंधन पर्व की तैयारी कर रही थी। उसने योजना बनाई थी कि वह अपने मायके जाकर अपने भाईयों की कलाई पर पर राखी बांधेगी।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह राधिका और उसके पति गौरव में राखी पर मायके न जाने को लेकर कहासुनी हो गई। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे नेहा के कमरे में उसकी लाश पडेÞ होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची उस समय राधिका का शव उसके कमरे में पड़ा था। परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। राधिका का पति गौरव और ससुर रायवाला स्थित अपनी कपडेÞ की दुकान पर थे। राधिका की सास भी कहीं बाहर गई थी।
मौके पर पुलिस को खून भी पड़ा मिला है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि संभवत: राधिका की किसी के साथ हाथापाई भी हुई। राधिका का शव जली अवस्था में था। पुलिस भी यह तय नहीं कर रही पा रही है कि राधिका की हत्या हुई है या उसने आत्मदाह किया है, क्योंकि शव आधे से ज्यादा जली अवस्था में था। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। राधिका का पति गौरव पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। राधिका के मायके पक्ष की ओर से यदि किसी प्रकार की तहरीर आती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।