Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ईरान के राष्ट्रपति इस्लामाबाद पहुंचे, यात्रा पर अमेरिका की नजर
    दुनिया

    ईरान के राष्ट्रपति इस्लामाबाद पहुंचे, यात्रा पर अमेरिका की नजर

    adminBy adminApril 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। इस दौरे के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का विमान से उतरते हुए फोटो जारी किया है।

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा ने एक बयान में कहा कि ईरान के राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और विदेश मंत्री तथा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि इस यात्रा का समापन बुधवार होगा। इस दौरान दोनों मुस्लिम पड़ोसी इस साल अभूतपूर्व सैन्य हमलों के बाद संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

    बयान में कहा गया है कि रायसी पूर्वी शहर लाहौर और दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। रायसी के आगमन के दौरान सुरक्षा उपायों के तहत इस्लामाबाद में प्रमुख राजमार्गों को सामान्य यातायात के लिए बंद कर दिया गया। सरकार ने कराची में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। रायसी की यात्रा को इस्लामाबाद के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    रायसी की पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, सीनेट के अध्यक्ष सैयद यूसुफ रजा गिलानी, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से भी मुलाकात होनी है।

    पाकिस्तान में आठ फरवरी के चुनाव के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली यात्रा है। पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान-इजराइल तनाव के बीच रायसी की इस यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका की भी नजर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी में 102 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
    Next Article पश्चिम बंगाल में थी 26/ 11 जैसे हमले की योजना, एसटीएफ ने आतंकी को पकड़ा
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version