Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के लोगों के नाम जारी किया पत्र
    राज्य

    लोकसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के लोगों के नाम जारी किया पत्र

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पत्र में लालू-राबड़ी के शासनकाल की दिलाई याद

    पटना। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। नीतीश ने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया है। लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा है कि तब बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था।

    बिहार के लोगों को संबोधित पत्र में नीतीश ने लिखा है, आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया था। बिहार का खजाना खाली था। सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कोई बात करने वाला नहीं था। घोटाले, अपराध, अपहरण, हत्या, डकैती, नरसंहार, माफिया राज इत्यादि बिहार की पहचान बन चुके थे। उद्योग-धंधे बंद हो गए थे। अपराधियों के डर से व्यापारी-कारोबारी बिहार से पलायन कर गए थे। और तो और चिकित्सकों तक का फिरौती के लिए अपहरण हो जाया करता था।

    यह कहना ठीक नहीं होगा कि बिहार में व्यवस्था चौपट हो चुकी थी। सच तो यह है कि उस समय बिहार में कोई व्यवस्था ही नहीं थी। बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था लेकिन 2005 में घना अंधेरा छंटा। उम्मीदों का नया सूरज उगा। बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दिया और हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकालकर उसे विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लिया।

    नीतीश ने लिखा है कि आप सब लोग जानते ही हैं कि इसके लिए हमने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। बिहार का नव-निर्माण किया। बिहार को उसकी खोई हुई गरिमा वापस मिली। आज बिहार का परचम देश-दुनिया में लहरा रहा है। हमने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सहित हर क्षेत्र में बहुत काम किया है। बिहार के गांव, टोलों तक सड़कों का जाल बिछाया है। शहरों से लेकर गांवों तक लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। किसी भी देश, राज्य, समाज में सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए सुशासन बेहद जरूरी है। हमने बिहार में सुशासन सुनिश्चित करके दिखाया है।

    पत्र में लिखा है कि हमने सात निश्चय-2 के अंतर्गत बिहार में 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की बात कही थी। इस दिशा में बिहार अब इतिहास रच रहा है। शिक्षा, पुलिस सहित अन्य विभागों में लाखों युवकों-युवतियों को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। लाखों लोगों को रोजगार के लिए सरकार की तरफ से मदद की गई है। बिहार में अब बड़े-बड़े निवेश आ रहे हैं। नौकरी-रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। इन सबसे लोगों की आमदनी और बढ़ेगी। बिहार समृद्धि के नए आयाम छुएगा। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां और रोजगार देते रहेंगे।

    नीतीश ने लिखा है कि पहले सुविधाओं के अभाव में लड़कियां पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाती थीं। आगे नहीं बढ़ पाती थीं लेकिन हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं की मदद से बेटियां पढ़ने लगी हैं, आगे बढ़ने लगी हैं। पुलिस में भर्ती होकर बेटियां राज्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अब बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। हमने आधी आबादी को उसके अधिकार दिए।

    बिहार में महिलाओं को 2006 से पंचायतों और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में 2016 से महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए हमने बिहार में जीविका समूह बनाए हैं। राज्य में 10 लाख से अधिक जीविका समूहों से जुड़कर एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं अपने परिवार की आजीविका का सहारा बन रही हैं। बिहार के जीविका मॉडल की देश-दुनिया में तारीफ हुई है।

    पत्र में लिखा है कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए हमने चार कृषि रोडमैप लागू किए हैं। इससे फसलों की पैदावार बढ़ी है। किसानों की आय बढ़ी है। सात निश्चय-2 के तहत हम हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। बिहार की उन्नति के साथ ही यहां के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और बिहारी अस्मिता को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है। बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है।

    इस पत्र के आखिर में नीतीश ने कहा है कि आपके संसदीय क्षेत्र में मतदान होने वाला है। हम सबका लक्ष्य इस बार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का है। हमारा अनुरोध है कि आप अपना और अपने परिवारजनों का वोट एनडीए प्रत्याशी को दें। इसके अलावा आप मेरी तरफ से अपने परिचितों, रिश्तेदारों, पास-पड़ोस के लोगों से भी एनडीए प्रत्याशी को ही वोट देने के लिए आग्रह करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा
    Next Article शिक्षक भर्ती घोटाला: कल्याण बनर्जी ने पूर्व जज अभिजीत गांगुली पर किया व्यक्तिगत हमला, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

      July 6, 2026

      पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version