Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिंहभूम की पब्लिक शेर है, अंग्रेजों को नहीं छोड़ा, तो बीजेपी के सामने कैसे झुके: कल्पना मुर्मू सोरेन
    Top Story

    सिंहभूम की पब्लिक शेर है, अंग्रेजों को नहीं छोड़ा, तो बीजेपी के सामने कैसे झुके: कल्पना मुर्मू सोरेन

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाइबासा। केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश भर में चुनाव है। एक तरफ पूंजीपति की पार्टी है। दूसरी तरफ गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की पार्टी है। 2019 में पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी। इसके बाद से लगातार बीजेपी सरकार गिराने का प्रयास करती रही। इस दौरान हेमंत सोरेन कल्याणकारी योजना बनाते रहे। आदिवासी मूलवासी कल्याण के लिए काम करते रहे। सरकारी पदों पर नियुक्ति का काम भी होता रहा। टीचर की बहाली हुई। बीजेपी ने षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। अब भी साजिश कर रही है। संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। उसमें हमारे हक और अधिकार निहित हैं। उन्हें शिथिल करने का प्रयास हो रहा है। आज हेमंत जेल में हैं, इसलिए मुझे आपके बीच आना पड़ा। मैं उनका संदेश आपके बीच लेकर आई हूं। आपको 13 मई को तीर धनुष छाप में बटन दबाना होगा। उक्त बातें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहीं। वह चाइबासा से महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आयी थीं।

    कल्पना सोरेन ने कहा, ये सिंहभूम की धरती है। यहां की जनता शेर है। किसी के सामने नहीं झुकती है। कभी नहीं। आपकी ताकत न अंग्रेजों के सामने झुकी न अब तानाशाही सरकार के सामने झुकी है। बीजेपी को उखाड़ फेंकना है, जो आदिवासी मूलवासी का हक और अधिकार छीन लेना चाहती है। मणिपुर में क्या हुआ आपने देखा। आदिवासी की बात करते हैं, लेकिन जब उनका नरसंहार हुआ तो बीजेपी नेता ने वहां पैर नहीं रखा। ये इनका आदिवासी प्रेम है। जुमलेबाज भरे पड़े हैं, लेकिन आपको देखना होगा किकौन झारखंड का हित सोचता है। प्रदेश में सरकार बनते ही हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव दिया, तो गृह मंत्रालय ने कहा की बाद में सोचेंगे। उन्होंने हो भाषा को नकार दिया। सरना धर्म कोड को नकार दिया। आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे, जो संसद में आपके हक और अधिकार की बात नहीं करते।

    कल्पना सोरेन ने कहा, रांची में बड़ा कार्यक्रम हुआ। लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल जो जन कल्याण का काम कर रहे थे, उनको भी जेल में डाल दिया। केंद्र में बैठे लोग आपको दबाना चाहते हैं। उन्हें लगता है आप कीड़े मकोड़े हैं। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे। जोबा मांझी आपके बीच हैं। उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है। आपको उन्हें मजबूती देना है। इन्हें जितायेंगे तो गुरुजी और हेमंत सोरेन मजबूत होंगे। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जुमलेबाज नारा लगा रहे हैं। सर्वजन पेंशन किसने शुरू की, बीजेपी के लोग कहेंगे कि ये केंद्र ने शुरू किया। लेकिन आप सिपाही लोगों की जिम्मेदारी है कि गांव में जाकर लोगों को बतायें कि हेमंत सोरेन ने सबको पेंशन दिया।
    कल्पना ने कहा, जैसे आपने प्रभात तारा मैदान में ताकत दिखाई है, वैसा ही 13 मई को करना है। जोबा मांझी को जिताना है। संसद में ये आपकी आवाज बनेंगी। जोबा मांझी को ताकत दीजिए।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटिकट बंटवारे में ओबीसी अल्पसंख्यक, वैश्य समुदाय के साथ नाइंसाफी : राजेश गुप्ता
    Next Article भाजपा कभी आदिवासी-मूलवासी की भलाई नहीं कर सकती: चंपाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version