Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी की आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तीन जगह जनसभा, भोपाल में शाम को रोड शो
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी की आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तीन जगह जनसभा, भोपाल में शाम को रोड शो

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वो आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव दौरे का संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पौने 11 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प पूर्ति के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरगुजा के बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। वो दोपहर पौने तीन बजे सागरऔर शाम सवा पांच बजे बैतूल में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे।

    भोपाल ब्यूरो के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के मार्ग पर 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसकी शुरुआत ओल्ड विधानसभा के ठीक सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से होगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए अपेक्स सर्किल स्थित मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहा तक पहुंचेंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि रोड शो के दौरान मार्ग पर 200 से अधिक मंच तैयार किए गए हैं। इन स्थानों पर कलाकार, साधु-संत, अलग-अलग वर्गों के लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पूरा भोपाल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है। बंगाली समाज की बहनें शंख ध्वनि के साथ अभिनंदन करेंगी। व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रोड शो के साथ सांस्कृतिक झांकी भी निकाली जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझुमरीतिलैया में संत निरंकारी मंडल का रक्तदान शिविर
    Next Article नवादा में स्कूल बना जानवरों का बसेरा, बाधित हो रही बच्चों की पढ़ाई
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025

      कैबिनेट : चार लेन के बडवेल-नेल्लोर राजमार्ग को मिली मंजूरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version