Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वोट देने की इच्छा मन में दबाये रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर प्रवासी मजदूर
    राज्य

    वोट देने की इच्छा मन में दबाये रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर प्रवासी मजदूर

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। जिले में आगामी 25 मई को छठे चरण में लोकसभा चुनाव होना निश्चित है,जिसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक तैयारियां तेज है।

    इसके साथ ही मतदान का प्रतिशत बढाने को लेकर गांव गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।वही दुसरी ओर औधौगिक पतन व बेरोजगारी से बेहाल कृषि अर्थव्यवस्था आधारित इस जिले से मजदूरों का पलायन जारी है। गेहूं की कटाई समाप्त होते ही रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली,मुंबई,पंजाब व कोलकाता जाने वाली सहित लंबी दूरी की हर ट्रेनों में रोज भर भर कर मजदूरों का जत्था अन्य प्रदेशो में जाने को मजबूर हैं।

    हिन्दुस्थान समाचार से बात करने पर इन प्रवासियों मजदूरो ने बताया कि मन तो बहुत है,कि वोट दे,लेकिन क्या करे जिस कंपनी में काम करते है,अगर वहां समय पर नही गये तो वह मेरे जगह दूसरे मजदूर को काम पर रख लेगा और हमारा रोजी रोटी छिन जायेगा।

    बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बैठे बंजरिया प्रखंड निवासी मजदूरो का एक समूह में शामिल कृष्णा मुखिया,शत्रुध्न साह व रोहित बताते है,कि भाई अपना घर गांव छोड़कर दुसरे प्रदेश कौन जाना चाहता है। लेकिन क्या करे यहां रोजगार है नही? सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे छौड़ादानो प्रखंड के यमुना राय,हरिन्द्र और रंजीत बताते है,कि वोट देना जरूरी है,लेकिन पेट भी भरना जरूरी है। वोट देते है लेकिन सरकार बिहार में रोजगार के लिए कुछ करता तो है नही। वही मिथिला एक्ससप्रेस पकड़ने के लिए बैठे मधुबन व पकड़ीदयाल के मजदूरो के समूह में शामिल पंचमलाल,हरि पासवान,रामभरोस बताते है,कि हमे पता है,कि हमारे वोट की कितनी कीमत है,चुनाव में घर पर रहने की इच्छा तो बहुत थी, लेकिन कन्याकुमारी से कंपनी का ठीकेदार बारबार काम पर लौटने के लिए फोन कर रहा है, जिसके चलते उनको जाना पड़ रहा है।वही अवध एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बैठे केसरिया के करीब बीस मजदूरो के समूह में शामिल चोकट सहनी हरेराम महतो व रंजीत बताते है,कि बड़ी मुश्किल से होली में छुट्टी लेकर घर आये थे। जिसके बाद गेहूँ की कटाई में ऐसे ही लेट हो गया है। कंपनी वाला बारबार फोन कर रहा है,नही आने पर दुसरे मजदूर को रखने की बात कह रहा है।वोट देने का मन तो था,लेकिन करे तो क्या करे।

    अपने यहां रोजी-रोजगार का अभाव है। अगर अपने यहां भी रोजगार रहता तो देश को मजबूत बनाने के लिए जरूर वोट करते। इस तरह देखा जाय तो वोटिंग की इच्छा मन में दबाये जिले के कई प्रखंडो से मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में पलायन को मजबूर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 30 से, युवा खिलाड़ियों का हुनर और रोमांच
    Next Article सरला बिरला के छात्र जेइइ मेंस में परचम
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version