Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची लोस सीट से बेटी को टिकट दिलाकर चौतरफा घिरे कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय
    Top Story

    रांची लोस सीट से बेटी को टिकट दिलाकर चौतरफा घिरे कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय

    adminBy adminApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की हॉट सीट माने जाने वाली राजधानी रांची लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए जी का जंजाल साबित हो रही है। इस सीट से कई बार उम्मीदवार रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की कार्यशैली पर पार्टी के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। इस सीट से वे बेटी को टिकट दिलाकर चौतरफा घिर गए हैं।

    राजनीतिक गलियारों में अंदर और बाहर यह चर्चा का विषय बना है कि सुबोधकांत सहाय नहीं चाहते हैं कि रांची लोस सीट पर उनके जाने के बाद इनके परिवार के अलावा कोई दूसरा आए। इसलिए राजनीतिक ताकत के सहारे बिटिया यशस्विनी सहाय को रांची से टिकट दिला दिया। कई लोग इसे लेकर सोशल मीडिया में भी खुलकर बोल रहे हैं। कांग्रेस की महिला नेता और रांची नगर निगम की पूर्व मेयर रमा खलखो फेसबुक पर लिखती हैं कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा कह रहे हैं।

    रमा ने लिखा है कि झारखंड प्रदेश में टिकट बंटवारे में कांग्रेस पार्टी की काफी फजीहत हुई। किसी को टिकट देकर काट देना यह स्वस्थ परम्परा नहीं है। राजधानी रांची में इतनी देरी बाद सहाय परिवार को ही टिकट देना था तो सुबोधकांत सहाय को ही दे देते। पार्टी में युवा, महिला और अनुभवी उम्र वालों का रहना पार्टी के सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। खैर आलाकमान ने मुहर लगा दी है और यशस्विनी सहाय हम सबकी बिटिया रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

    रमा खलखो के इस पोस्ट पर लोगों ने बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेता सागिर अंसारी कहते हैं कि कांग्रेस में टिकट चाहिए तो किसी सांसद-विधायक के परिवार से होना चाहिए। परिवारवाद जिंदाबाद। गोविंद टोप्पो कहते हैं कि झारखंड कांग्रेस कमेटी अब परिवारवाद की पार्टी बनकर रह गई है। यही कारण है युवा कांग्रेस से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस को अब भगवान ही बचा सकता है।

    दूसरी ओर, रांची सीट से कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी भी खासे नाराज हैं। राम टहल चौधरी दो बार रांची के विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं। राम टहल कहते हैं कि टिकट की उम्मीद में ही कांग्रेस में शामिल हुआ था लेकिन उनके साथ छल हुआ है। कांग्रेस जीती हुई सीट हार गई है। कांग्रेस के लिए यह सही बात नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुबोधकांत सहाय को रांची सीट से करारी हाल मिल चुकी है। इसके बाद उन्होंने भाई सुनील सहाय को 2012 में हटिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलाई थी लेकिन वे भी चुनाव हार गए थे। अब सुबोधकांत सहाय ने बेटी को रांची संसदीय सीट से टिकट दिला दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रांची लोकसभा सीट पर कांग्रेस की नैया पार होती है या अंदरूनी कलह के चलते डूब जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : द्वितीय चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू, 1.67 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मप्र के चुनावी दौरे पर
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version