Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सजायाफ्ता, जेल में बंद और बेल पर बाहर रहने वाले भारत के भाग्य विधाता बनने के लिए घूम रहे हैं : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    सजायाफ्ता, जेल में बंद और बेल पर बाहर रहने वाले भारत के भाग्य विधाता बनने के लिए घूम रहे हैं : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा के एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। जनसभा में अबकी बार 400 बार और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगे।

    जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार चतरा की जनता को रिकॉर्ड बनाना है। पिछले लोकसभा में जितना वोट एनडीए प्रत्याशी को मिला था, उससे अधिक वोट से इस बार एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाना है

    उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें देश को विकसित भारत बनाना है। समृद्ध भारत बनाना है। यह तब पूरा होगा, जब फिर से प्रधानमंत्री 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। गांव के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। मजदूरों और गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, घर में खाना बनाने के लिए गैस कनेक्शन दिया। कोई गरीब भूखा नहीं सोए, इसके लिए भी हर महीने मुफ्त राशन दे रहे हैं। जो व्यक्ति बीमार हो जाए उसका इलाज भी अच्छे अस्पतालों में हो, उसके लिए भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख रुपए का बीमा कराया है।

    उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं। किसानों की चिंता करते हैं। मजदूरों की चिंता करते हैं। गांव की चिंता करते हैं। हमें फिर से ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीताना है। इंडी गठबंधन के लोग अपने लिए राजनीति करते हैं। परिवार के लिए राजनीति करते हैं। पैसे के लिए राजनीति करते हैं। इसलिए इसमें से कई लोग कोई जेल में है। कोई बेल पर है। कोई सजायाफ्ता है। ये लोग भारत के भाग्य विधाता बनने के लिए घूम रहे हैं। इसलिए आज इंडी गठबंधन वाले दुष्प्रचार करते हैं। इस चुनाव में आप अपना वोट, परिवार का वोट, हित कुटुम्ब का भी वोट एनडीए प्रत्याशी को दें। दूसरों को भी एनडीए को वोट देने के लिए प्रेरित करें। आंधी हो या तूफान हो। चाहे कितना भी धूप क्यों ना हो, लेकिन हम सब लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देने से नहीं चुकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार आदिवासी और दलित विरोधी : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार
    Next Article दंगा का फरार आरोपी छिनतई के लिए कर रहा था रेकी, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version