Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की सभी 14 सीटों पर बिछ गयी बिसात, शह-मात को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन में घमासान
    झारखंड

    झारखंड की सभी 14 सीटों पर बिछ गयी बिसात, शह-मात को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन में घमासान

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से झारखंड में मतदान होना है। इसे लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने पूरी शक्ति झोंक दी है। सभी 14 लोकसभा सीटों पर दोनों गठबंधनों ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। दोनों गठबंधनों के बीच रोचक मुकाबले की बिसात भी बिछ गयी है। इंडी गठबंधन में चार राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस, झामुमो, राजद और सीपीआइ माले को जगह मिली है। लेकिन इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए और गठबंधन के बीच ही है। लोहरदगा से चमरा लिंडा, राजमहल से लोबिन हेंब्रम कितना प्रभाव छोड़ पायेंगे, यह तो 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से राजमहल और सिंहभूम को छोड़ कर सभी 12 सीटों पर एनडीए (भाजपा और आजसू) ने जीत दर्ज की थी, जबकि राजमहल सीट से झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा और सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में गीता कोड़ा की जीत हुई थी। इस बार गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं और झामुमो की जोबा मांझी से उनका सीधा मुकाबला है।
    इनके बीच होगा मुकाबला
    रांची लोकसभा सीट
    यशस्विनी सहाय-कांग्रेस
    संजय सेठ-भाजपा
    लोहरदगा लोकसभा सीट
    सुखदेव भगत- कांग्रेस
    समीर उरांव-भाजपा
    चमरा लिंडा-निर्दलीय
    चतरा लोकसभा सीट
    केएन त्रिपाठी-कांग्रेस
    कालीचरण सिंह-भाजपा
    पलामू लोकसभा सीट
    ममता भुइयां-राजद
    वीडी राम-भाजपा
    खूंटी लोकसभा सीट
    अर्जुन मुंडा- भाजपा
    कालीचरण मुंडा-कांग्रेस
    सिंहभूम लोकसभा सीट
    गीता कोड़ा-भाजपा
    जोबा मांझी-झामुमो
    जमशेदपुर लोकसभा सीट
    समीर मोहंती-झामुमो
    विद्युत बरण महतो-भाजपा
    राजमहल लोकसभा सीट
    विजय हांसदा-झामुमो
    ताला मरांडी-भाजपा
    लोबिन हेंब्रम-निर्दलीय
    दुमका लोकसभा सीट
    नलिन सोरेन-झामुमो
    सीता सोरेन-भाजपा
    गोड्डा लोकसभा सीट
    निशिकांत दुबे-भाजपा
    प्रदीप यादव-कांग्रेस
    गिरिडीह लोकसभा सीट
    मथुरा प्रसाद महतो- झामुमो
    चंद्र प्रकाश चौधरी-आजसू
    कोडरमा लोकसभा सीट
    अन्नपूर्णा देवी-भाजपा
    विनोद सिंह-सीपीआइ माले

    धनबाद लोकसभा सीट
    ढुल्लू महतो-भाजपा
    अनुपमा सिंह-कांग्रेस
    हजारीबाग लोकसभा सीट
    मनीष जयसवाल-भाजपा
    जेपी पटेल-कांग्रेस
    कोट
    इंडी गठबंधन का सफाया: भाजपा
    प्रदेश भाजपा के नेता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि राज्य में इस बार मुकाबला 2019 से भी बेहतरीन होगा। इस बार एनडीए पूरी तरह से इंडी गठबंधन का सफाया करेगा। उन्होंने राजमहल और सिंहभूम सीट पर भी भाजपा की जीत का दावा किया है।
    मुगालते में है भाजपा: कांग्रेस
    कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सभी सीटें जीतने की मुगालते में है। भाजपा को 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बतानी होंगी। इसके साथ बेरोजगारी, महंगाई, इलेक्टोरल बांड्स मामले पर जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article30 जून से पहले होल्डिंग टैक्स भरने पर 10 परसेंट तक छूट
    Next Article रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद अफसर अली की कोर्ट में पेशी, दो दिनों तक औरपूछताछ करेगी इडी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version