रांची। केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दस साल की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। कहा कि देशभर में रहने वाले किसान, महिला, युवा, गरीब, सबके लिए नीति बनाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। आज भारत सरकार जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाकर राज्य सरकार को पैसा भेजती है, लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में विफल है। श्री मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नल-जल योजना के लिए पैसा भेजा, लेकिन आज उसका बुरा हाल है। केंद्र सरकार गरीबों के लिए मुफ्त अनाज भेज रही है, लेकिन उसका भी बंदरबांट यह सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार सबके कल्याण के बारे में सोचती है। फिर से हम सब मोदी सरकार बनायें।
कहा कि हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है। विदेशों में बनने वाले सामान हमारे देश में बन रहे हैं। खूंटीवासियों के लिए गर्व करने का पल यह है कि सबसे महंगा बिकने वाला फोन आइफोन यहां की बेटियां बना रही हैं। रोजगार मेले के माध्यम से हमने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की हजारों बेटियों को रोजगार दिया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

