Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के पंचायती राज संस्थानों की तीन महिला प्रतिनिधियों का संबोधन आज
    दुनिया

    संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के पंचायती राज संस्थानों की तीन महिला प्रतिनिधियों का संबोधन आज

    adminBy adminMay 3, 2024Updated:May 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत का स्थायी मिशन और पंचायती राज मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से “एसडीजी का स्थानीयकरण: भारत में स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व” पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन होगा। इस कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थानों की निर्वाचित तीन महिला प्रतिनिधि विचार रखेंगी। तीनों को जनसंख्या और विकास आयोग (सीपीडी57) के 57वें सत्र में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

    पीआईबी के अनुसार, भारत में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन से निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के सिपाहीजला जिला परिषद की सभाधिपति सुप्रिया दास दत्ता, आंध्र प्रदेश के पेकेरू ग्रांम पंचायत की सरपंच कुनुकु हेमा कुमारी और राजस्थान के लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरंपच नीरू यादव को मौका मिला है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज कर रहे हैं।

    विज्ञप्ति के अनुसार, “एसडीजी का स्थानीयकरण: भारत में स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व” शीर्षक वाला यह अतिरिक्त कार्यक्रम जमीनी स्तर के राजनीतिक नेतृत्व में भारतीय महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेगा। साथ ही जमीनी स्तर पर सतत विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर जोर देगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सोशल मीडिया पेजों पर तीन मई (शुक्रवार) की रात 10:45 बजे (आईएसटी) पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके माध्यम से वैश्विक दर्शकों को महिला सशक्तिकरण के इस प्रेरणादायक प्रदर्शन और अभिव्यक्ति को देखने का मौका मिलेगा।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज अपनी प्रारंभिक टिप्पणी के जरिए लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) की महत्वपूर्ण भूमिका और जमीनी स्तर के शासन में महिला नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। राजदूत कंबोज के संबोधन के बाद पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज पंचायती राज संस्थानों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

    इस कार्यक्रम में तीन प्रतिष्ठित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के साथ पैनल चर्चा भी होगी। सुप्रिया दास दत्ता समावेशी विकास को सक्षम करने में पंचायतों में महिला नेतृत्व की भूमिका पर अंतर्दृष्टि साझा करेंगी। कुनुकु हेमा कुमारी सामाजिक क्षेत्र के कार्यक्रमों को चलाने में पंचायत की भूमिका पर प्रकाश डालेंगी। नीरू यादव महिलाओं और लड़कियों के अनुकूल पंचायतों को तैयार करने में अपना अनुभव साझा करेंगी।

    इस कार्यक्रम में यूएनएफपीए के एशिया प्रशांत क्षेत्रीय निदेशक पियो स्मिथ, यूएनएफपीए के भारत प्रतिनिधि सुश्री एंड्रिया एम. वोज्नार और एमओपीआर के संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर भी मौजूद रहेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मामले में भारत वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है, जिसमें 1.4 मिलियन महिलाएं पंचायती राज संस्थानों और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों के रूप में कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान भारत महिला सशक्तिकरण पर कार्यसमूह की स्थापना करके लैंगिक समानता और महिलाओं के नेतृत्व में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर चुका है। सुप्रिया दास दत्ता ने फार्मेसी में डिप्लोमा किया है। कुनुकु हेमा कुमारी ने टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है। नीरू यादव के पास गणित और शिक्षा में मास्टर डिग्री है। इस समय वह पीएचडी कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल में रिलेशंस ने चलाया पक्षी बचाओ अभियान
    Next Article शराब पीने के आरोप में जिला कोषागार पदाधिकारी गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version