Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महिला उत्थान, एचइसी और राजधानी का विकास सबसे बड़ा मुद्दा: यशस्विनी सहाय
    Top Story

    महिला उत्थान, एचइसी और राजधानी का विकास सबसे बड़ा मुद्दा: यशस्विनी सहाय

    adminBy adminMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची लोकसभा से इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने रांची के विकास और महिला सुरक्षा की बात कही। साथ ही कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को मैंने देखा है, महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।

    पीएम ने मार्केटिंग अच्छी की, लेकिन प्रोडक्ट खराब निकाला: यशस्विनी
    उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। रांची के विकास पर बात की जायेगी। पिछले दस साल में जो मोदी जी ने मार्केटिंग की थी, उस पर से विश्वास उठ गया है। मार्केटिंग के माध्यम से प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार किया गया था। वह प्रोडक्ट पूरी तरीके से खराब हो गया है। रांची को राजधानी बने 24 साल होने जा रहे हैं, लेकिन राजधानी का उतना विकास नहीं हुआ। कभी इस जगह को औद्योगिक इकाइयों का हब माना जाता था, लेकिन अब वे भी धीरे-धीरे बंद होने लगी हैं। इन सभी विषयों को लेकर चुनाव लड़ा जायेगा। राजधानी का विकास सही तरीके से नहीं हुआ है। रांची के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच के गैप को भरने की जरूरत है। अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो इस गैप को ब्रिज के माध्यम से भरने का काम करूंगी और रांची की बेहतरी के लिए काम किया जायेगा।

    यूसीसी मौलिक अधिकार नहीं, इसमें और संशोधन की जरूरत: यशस्विनी
    यूनिफार्म सिविल कोड अभी तक देश में मौलिक अधिकार नहीं बना है। देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। उसे देख कर हमें आगे का निर्णय लेना चाहिए। युवाओं के पेपर लीक के मामले हो रहे हैं, उसके लिए कांग्रेस के न्याय पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि सरकार आने के बाद एक सशक्त कानून बनाया जायेगा।

    एचइसी को हमें बचाने की जरूरत, केंद्र पूजीपतियों को बेचने की कर रही तैयारी
    यशस्विनी सहाय ने कहा कि एचइसी को बेचने की तैयारी चल रही है। एचइसी को हमें बचाने की जरूरत है। कई साल से कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिली है। इसके लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पूर्व सीएम हेमत सोरेन की गिरफ्तारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी गिरफ़्तारी गलत है या सही, यह कानून तय करेगा। यह मामला कोर्ट में अंडर ट्रायल चल रहा है। और जिस तरीके से सेंट्रल जांच एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं, उस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोटर बड़ा फैक्टर, भाजपा के लिए सुदेश महतो की भूमिका अहम
    Next Article सीता सोरेन का जेएमएम पर तीखा हमला, कहा- दिशोम गुरु को किया दरकिनार, बगिया भी उजाड़ कर फेंकी
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version