Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हादसे में 6 की मौत
    देश

    राजस्थान: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हादसे में 6 की मौत

    adminBy adminMay 5, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

    पुलिस के अनुसार सीकर से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरन रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास हादसा हो गया। कार को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

    बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हालांकि मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। हादसे में घायल दो बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाड़ी को वैश्विक पहचान: ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर पांच सौ महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version