Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चाईबासा में जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा, राहुल ने कहा, जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का
    Top Story

    चाईबासा में जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा, राहुल ने कहा, जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का

    adminBy adminMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। जंगल में पूंजीपतियों को घुसा रहे हैं

    गुमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। कांग्रेस इस अधिकार को किसी भी कीमत पर खत्म होने नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, यानी आदिवासी लोग जंगलों में रहते हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग जंगल में अब अदानी और अंबानी को प्रवेश करवा रहे हैं। इससे एक दिन जंगल खत्म हो जायेंगे। आपसे कहा जायेगा कि अब आप लोग यहां से चले जाइए। जंगल में आप लोगों के लिए रहने की जगह नहीं है।

    भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं
    अपने भाषण के क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। उस संविधान को बदलना चाहते हैं। जिसके जरिए आदिवासी, दलित और पिछड़ों को नौकरी, शिक्षा, भोजन तमाम तरह के अधिकार मिलते हैं। आरक्षण भी इसी संविधान के तहत मिलता है, इसलिए संविधान बदलकर आदिवासी, दलित एवं पिछड़ों का अधिकार यह लोग खत्म करना चाहते हैं, मगर कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने या खत्म करने नहीं देगी। राहुल ने कहा कि इसके लिए जो भी कुबार्नी देनी पड़ेगी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग देने को तैयार है।

    आदिवासियों से बदसलूकी की जाती है, उसे मीडिया नहीं दिखाता
    राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों के मुंह में पेशाब कर दिया जाता है, मगर मीडिया वाले उसे नहीं दिखाते। मीडिया वाले दिखायेंगे कि अडानी की शादी में किसने किस तरह की घड़ी पहनी है और किस तरह के कपड़े पहने है।। कोई भी मीडिया देश के असल मुद्दों पर चर्चा नहीं करता है। मीडिया भाजपा वालों से सवाल नहीं पूछता है। यह भी लोकतंत्र के लिए खतरे का सबब है, इससे सावधान रहने की जरूरत है।

    झारखंड के आदिवासी हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।
    राहुल गांधी ने कहा कि एक साजिश के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। मगर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सभी मिलकर उन्हें जेल से निकालेंगे। कहा कि कल्पना सोरेन, चंपई सोरेन और झारखंड के तमाम आदिवासी हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।

    महिलाओं के अकाउंट में हर साल डालेंगे एक लाख
    राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अगर सत्ता में आया तो देश की गरीब महिलाओं का और परिवारों का सर्वेक्षण कराया जायेगा और हर परिवार की एक महिला को उसके अकाउंट में हर वर्ष 100,000 रुपये डाले जायेंगे। आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का मानदेय दुगना कर दिया जायेगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 22 पूंजीपतियों को अरबपति और करोड़पति बना रहे हैं, मगर हम देश की करोड़ों महिलाओं को लखपति बनायेंगे।

    देश के हर बेरोजगार को सरकारी नौकरी दी जाएगी
    राहुल गांधी ने कहा कि देश में नौकरी की कमी नहीं है। देश के हर बेरोजगार को सरकारी नौकरी दी जायेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के तमाम किसानों का कर्ज माफ करेगी। साथ ही कानूनी रूप से एमएसपी देगी।
    सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों से ठेकेदारी प्रथा समाप्त होगी

    राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी संस्थानों और गैर सरकारी संस्थानों में ठेकेदारी पर बहाली प्रथा को खत्म किया जायेगा। सभी को परमानेंट नौकरी दी जायेगी। कहा कि ठेकेदारी प्रथा की नौकरी से देश के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुंडू में आजसू के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
    Next Article लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए निर्णायक : चंपाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version