Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र बांटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा डाक विभाग
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र बांटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा डाक विभाग

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होना है। इससे पहले सभी नए मतदाताओं तक मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने की कवायद में डाक विभाग भी मशगूल है। विभागीय कर्मचारी नया वोटर आईडी कार्ड लोगों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

    इस संबंध में रांची के शहीद चौक स्थित डाक विभाग के कार्यालय में तैनात मुख्य डाकपाल एस गोराई ने बताया कि लोगों के घरों तक वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने के लिए करीब 55 डाकिया काम कर रहे हैं जबकि 15 से 20 कर्मचारी कार्यालय में लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से यह काम लगातार चल रहा है। अब तक 15 से 20 लाख लोगों तक वोटर आईकार्ड पहुंचाने का काम किया गया है। साथ ही 25 मई से पहले रांची जिले के बचे हुए 55 से 60 हजार वोटर कार्ड मतदाताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

    डाक विभाग के कर्मचारी नवनीत कुमार और नवीन कुमार का कहना था कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। यदि एक व्यक्ति भी मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाता है तो इसका असर देश की सरकार बनाने पर पड़ेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति तक नया वोटर कार्ड पहुंचाने के लिए डाक विभाग जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। 25 मई से पहले सभी के घरों तक नया वोटर आईकार्ड पहुंचे। इसके लिए सभी कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। जिन मतदाताओं के घर पर आईकार्ड पहुंचा और वो किसी कारणवश कार्ड रिसीव नहीं कर पाए उनको फोन कर कार्यालय बुलाया जा रहा है, ताकि हर मतदाता मतदान से पहले वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर लें और आसानी से वोट कर सकें।

    डाकघर के कार्यालय में नया वोटर आईडी कार्ड लेने पहुंची मतदाता सुमन मांझी ने कहा कि जिस तरह से डाक विभाग जिले के प्रत्येक नागरिक को उनका वोटर कार्ड तत्परता से पहुंचा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रांची में मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे और मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी को 35 करोड़ कैश मिलने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत ने प्रदीप यादव पर साधा निशाना
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुंडू के दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version