Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंडी गठबंधन ने राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है : सुदेश महतो
    झारखंड

    इंडी गठबंधन ने राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है : सुदेश महतो

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं
    बुंडू में एनडीए की बैठक आयोजित, कई लोगों ने थामा आजसू का दामन
    खूंटी लोकसभा में जीत सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति
    कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए : अर्जुन मुंडा
    रांची। जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं। इनका उद्देश्य सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना है। यह सरकार जनजाति वर्ग का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस समाज के गौरवपूर्ण विरासत को सुरक्षित और अक्षुण्ण रखते हुए उनके विकास के लिए कार्य करना हमारा दायित्व है।

    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कही। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है राज्य को खोखला कर दिया है। राज्य का आलम देख रही है जनता। ये सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं का गुनहगार है। गुनाह की सजा लोकतंत्र की अदालत में मिलेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने अपने कारनामों से राज्य का नाम पूरे देश में बदनाम किया है। नीति, नियोजन का वादा कर सत्ता में आने वाले लोग खान संपदा को लूटने में मग्न हैं। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए हम आपसी समन्वय और साझेदारी के साथ खूंटी समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।

    पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वगत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन में आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हर गांव हर घर तक अपनी पहुँच बनाए और पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

    बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनडीए का हरेक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से एकबार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रहा है। इस परिश्रम का सुखद परिणाम चार जून को देखने को मिलेगा। कार्यकतार्ओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए। खूंटी की जनता देश में सुशासन और दूरगामी लक्ष्य रखने वाली सरकार बनाने के लिए अपना मतदान हमारे पक्ष में अवश्य करेगी।

    इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गंजल ईकिर मुण्डा, रमेश मुण्डा, राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, जिप सदस्य विजय मानकी, केंद्रीय सचिव सुधा मुण्डू, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, अडकी प्रमुख कृष्ण सिंह मुण्डा, तमाड प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, बुण्डू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, राधिका देवी, दुति कृष्ण मुण्डा, उमेश नायक, हरदेव महतो, सुनिता देवी, प्रेम कुमार गुप्ता, कन्हाई सिंह, योगेश्वर महतो, सुमित्रा देवी संतोष महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    इन्होंने ली सदस्यता :
    चरण उरांव, कारण उरांव,भकतु उरांव,अशोक दास,पुरनु मुंडा,जितेन उरांव,अजीत मुंडा,दिलीप यादव,मुकेश उरांव,शालित उरांव,समीर उरांव,विष्णु उरांव,मुकेश उरांव,लालू उरांव,मुनिश उरांव,लखिन्द्र उरांव,अजीत उरांव,दीपक उरांव ,पिंकी कुमारी, पूजा देवी सनोका देवी पुष्पा देवी, सुपति देवी, कोकिला देवी, विशोला देवी (अड़की), विशोला देवी (बुंडू), कुसुम देवी बसंती कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रदीप महतो समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी में जब रुपए के बंडल बरामद होते हैं तो संविधान खतरे में आ जाता है : बाउरी
    Next Article सैकड़ों अल्पसंख्यकों ने प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

      May 6, 2026

      धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

      May 6, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version