Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में राजनेताओं की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहीं बेटियां और पत्नियां
    झारखंड

    झारखंड में राजनेताओं की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहीं बेटियां और पत्नियां

    adminBy adminMay 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अक्सर देखा जाता है कि राजनेताओं की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे ही संभालते हैं लेकिन झारखंड में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां राजनेताओं की बेटियां और पत्नियां उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। इनमें कल्पना सोरेन, अनुपमा सिंह, अन्नपूर्णा देवी, सीता सोरेन, जोबा मांझी, गीता कोड़ा, निर्मला देवी, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की और यशस्विनी सहाय जैसे नाम प्रमुख हैं। ये पिता या पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

    इसकी शुरूआत बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के साथ हुई। पिता योगेंद्र साव के जेल जाने के बाद बेटी अंबा प्रसाद ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। शिल्पी नेहा र्तिकी भी पिता बंधु तिर्की की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। इस कड़ी में यशस्विनी सहाय का नाम भी आता है जो पिता सुबोधकांत सहाय की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में हैं। यह अलग बात है कि बेटियों के चुनावी मैदान में कूदने के कई कारण और परिस्थितियां बनीं।

    योगेंद्र साव के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी निर्मला देवी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं। जनता ने निर्मला देवी का साथ दिया और वह विधायक बनीं लेकिन कई आपराधिक मामलों में फंसने की वजह से निर्मला देवी को भी जेल जाना पड़ा। ऐसे में उनकी बेटी अंबा प्रसाद को 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाना पड़ा। अंबा चुनाव जीत कर परिवार की राजनीतिक विरासत को बचाने में सफल रहीं।

    इसी तरह बंधु तिर्की को कोर्ट से सजा मिलने के बाद विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई। उन्होंने राजनीतिक विरासत बचाने के लिए बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को मांडर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में खड़ा कर दिया। शिल्पी भी चुनाव जीत गईं।

    इस बार झारखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने में पत्नियां भी पीछे नहीं हैं। दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को परिवार में सम्मान नहीं मिला तो भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा ने दुमका से सीता सोरेन को उतारा है। कांग्रेस ने विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से टिकट दिया है।

    इधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहले ही पार्टी कमान संभाल चुकी हैं। वे गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने सिंहभूम से प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा अन्नपूर्णा देवी और जोबा मांझी समेत कई अन्य महिलाएं भी राजनीति में पति की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं।

    कल्पना सोरेन ने गांडेय से राजनीतिक जीवन की शुरूआत की

    झारखंड के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक सोरेन परिवार में शादी के 18 वर्ष गुजारने के बाद कल्पना सोरेन की गांडेय से राजनीति में एंट्री हुई। वह गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो की प्रत्याशी हैं। कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। वह इंडी गठबंधन की मुंबई, दिल्ली व रांची में रैली में पार्टी की तरफ से सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। हेमंत सोरेन के बाद वह पार्टी की सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ता को ऊर्जा मिलती है। पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वह गिरीडीह में मौजूद थीं।

    अनुपमा सिंह ने धनबाद से की राजनीतिक जीवन की शुरूआत

    झारखंड के दिग्गज राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली अनुपमा सिंह धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रही हैं। इसी साल जनवरी में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर झारखंड में थे, तो विधायक पति जयमंगल सिंह के हैदराबाद प्रवास के दौरान उनकी पत्नी अनुपमा सिंह ने न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया था।

    राहुल गांधी धनबाद और बोकारो के जिस रास्ते से गुजरे अनुपमा सिंह पूरे रास्ते उनके साथ रहीं। इसी समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गईं। अनुपमा सिंह के पति तो कांग्रेस के विधायक हैं ही। उनके दिवंगत ससुर राजेंद्र सिंह बिहार और झारखंड के बड़े मजदूर नेता रहे हैं। वो बेरमो सीट से छह बार विधायक रहे। दोनों राज्यों की सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रहे। बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा की राज्य की जनता किस-किस की राजनीतिक विरासत पर मुहर लगाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी की टीम पहुंची ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में, संजीव लाल के चैंबर को खंगाल रहे अधिकारी
    Next Article लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों की 4डी कैमरे से वेबकास्टिंग
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version