Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसी में दम नहीं कि आरक्षण को खत्म कर दे : रक्षा मंत्री राजनाथ
    Jharkhand Top News

    किसी में दम नहीं कि आरक्षण को खत्म कर दे : रक्षा मंत्री राजनाथ

    adminBy adminMay 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सांसद बनकर दुमका की जनता की आवाज बनेंगी सीता सोरेन : राजनाथ सिंह

    दुमका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी में दम नहीं है कि वो आरक्षण खत्म कर दे। राजनाथ सिंह शुक्रवार को दुमका के यज्ञ मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    राजनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का सपना भारत की गरीबी मिटाने का है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे पांच किलो अनाज नहीं मिलता है। साथ ही कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान तक ले कर गई है।

    राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों ने जेल की हवा खाई है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है।

    राजनाथ ने कहा कि झारखंड की जनता गरीब जरूर हो सकती है लेकिन उसके साथ स्वाभिमानी भी है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री 24 घंटे तक गायब हो गए थे। मैं भी यूपी का मुख्यमंत्री रहा लेकिन ऐसा कभी नहीं किया। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन ने सीएम रहते राज्य की जनता के स्वाभिमान से खेलने का काम किया है। इसका सबक सिखाना है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का बदला सीता सोरेन के पक्ष में वोट कर जीताना है। वोट की चोट से झामुमो सरकार को सबक सिखाना है।

    इसके बाद राजनाथ सिंह गोड्डा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोड्डा रवाना हो गए। इससे पहले समाहरणालय परिसर कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जिला निर्वाची पदाधिकारी ए दोड्डे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सीता सोरेन ने झामुमो सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

    सीता सोरेन ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से त्राहिमाम कर रहे हैं। राज्य में नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। टंकी है, नल है लेकिन पानी नहीं है। इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। राज्य में केवल भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। राज्य के मंत्री एवं सांसद के घरों से छापेमारी के दौरान करोड़ों नकदी मिलना इसका प्रमाण है। राज्य और देश का विकास केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में हो सकता है।

    इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह एवं राकेश चौधरी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास को देख कर विपक्ष में छटपटाहट है: कड़िया मुंडा
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में उषा मार्टिन के एमडी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी
    admin

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version