Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मिशन 2019 में जुट जायें बीजेपी कार्यकर्ता : रघुवर
    रांची

    मिशन 2019 में जुट जायें बीजेपी कार्यकर्ता : रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 350 प्लस का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश स्तर पर पार्टी ने 60 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी से ही कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जायें। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री तक की जिम्मेवारी दी जाती है। कार्यकर्ताओंं की मेहनत का ही नतीजा है कि आज पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है।

    गौरतलब है कि हर तीन महीने पर मुख्यमंत्री जिला अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की जानकारी लेते हैं। संगठन के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को शेयर करते हैं। बैठक में भी मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जहां-जहां सांगठनिक कार्य पूरा नहीं हुआ है, जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में अगले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के झारखंड दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार हुआ। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जवाबदेही तय की गयी। कार्यकर्ताओं को योजनाओं की निगरानी का जिम्मा दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर संगठन के पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की गयी। बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, महासचिव दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, विधायक अनंत ओझा, सुबोध सिंह गुड्डू और प्रतुल शाहदेव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालू से पुलिस की अवैध कमाई पर लगी रोक
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक आज, शामिल होंगे मुख्यमंत्री
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

    September 20, 2025

    कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

    September 20, 2025

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रांची डाक मंडल ने निकाली रेली

    September 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
    • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
    • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
    • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
    • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version