Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ओडिशा में नरेन्द्र मोदी बोले- आपका हर वोट समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण
    राज्य

    ओडिशा में नरेन्द्र मोदी बोले- आपका हर वोट समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में शनिवार को चुनानी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव ओडिशा के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। आपका हर वोट ओडिशा के विकास और समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण है। आपका एक वोट भाजपा सरकार को सक्षम बनाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के पोखरण में 11 एवं 13 मई 1998 को किए गए परमाणु परीक्षण को याद किया। उन्होंने कहा कि आज से 26 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। मणिशंकर के संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है से जुड़े बयान पर मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उसे नहीं पता कि इसे कैसे रखा जाए और वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खरीदना नहीं चाहता, क्योंकि लोग उनकी गुणवत्ता के बारे में जानते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव ओडिशा के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। आपका हर वोट ओडिशा के विकास और समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण है। आपका एक वोट भाजपा सरकार को सक्षम बनाएगा, ओडिशा में डबल इंजन सरकार लाएगी। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होना है। रैली में उमड़ी भीड़ के साथ खुला संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा विकास और विरासत दोनों में विश्वास करती है। भाजपा शासन में देश ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ 500 साल की आकांक्षा पूरी की। क्या आपको यह देखकर गर्व नहीं हुआ? ओडिशा में राज्य भाजपा ओडिया भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है।

    एक संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सात दशक पहले श्रीजगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए नियम बनाए गए थे। इन नियमों में सोना, चांदी और कीमती पत्थरों सहित मंदिर की चल-अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड का रखरखाव शामिल था। श्री रत्न भंडार में खजाने का अंतिम बार मूल्यांकन 45 साल पहले हुआ था। आधिकारिक रूप से श्री रत्न भंडार करीब 40 साल से नहीं खुला है। हैरानी की बात यह है कि श्री रत्न भंडार के गर्भगृह के आंतरिक कक्ष की चाबियां पिछले 6 साल से लापता हैं। क्या आपको ये जानने का अधिकार नहीं है कि ये चाबियां कहां गईं? राज्य सरकार का दावा है कि डुप्लिकेट चाबियाँ मिल गई हैं, लेकिन ये कैसे और किसने बनाईं किसी को नहीं पता है। जांच आयोग को सौंपने के बावजूद ओडिशा सरकार ने रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। भाजपा इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम पूछते हैं कि बीजद सरकार इससे क्यों बच रही है? इस मामले की जांच राज्य सरकार ने एक आयोग को सौंपी थी लेकिन वो रिपोर्ट आज तक ओडिशा सरकार ने सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरे भक्तिभाव से ये विषय उठा रही है। आखिर क्यों बीजेडी सरकार, इस विषय से भाग रही है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है? आखिर राज्य सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन के लिए 14 लाख दिया, नहीं मिली जमीन, पैसा मांगा तो मारने की धमकी दी नगड़ी थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article मोतिहारी पुलिस ने गांजा समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

      April 26, 2026

      मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की

      April 26, 2026

      केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
      • अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप
      • अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version