Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»घर-घर जाकर अपील करें हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं : योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    घर-घर जाकर अपील करें हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं : योगी आदित्यनाथ

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये शनिवार देर शाम से चुनावीं सभाओं का सिलसिला थम जाएगा। जिससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज लोकसभा के झींझक में जनसभा करके भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह लोगों के घरों में जाकर मोदी जी के लिये वोट मांगे और अपील करें कि हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं।

    लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद अब चौथे चरण के चुनाव 13 मई को होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को सभी लोकसभाओं में प्रचार के अंतिम समय के लिए लगा दिया है। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा के झींझक में एक जनसभा कर गठबंधन को जिताने की अपील की थी। वहीं प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झींझक के चन्द्रभान डिग्री कॉलेज के पास करियाझाला तिराहा रसूलाबाद में आयोजित जनसभा में पहुंचे।

    जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले धर्मगण बाबा को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उप्र से 80 की 80 सीटें लानी हैं। उन्होंने कहा कि विकास है तो विरासत भी है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया, ज्यादा से ज्यादा लोग मंदिर हो आये हैं। आज नई अयोध्या का दर्शन हो रहा है। श्री राम मंदिर के बनने में आपका योगदान रहा है। क्योंकि आपने ही दिल्ली और लखनऊ की सरकार अपने वोट से बनाई हैं। इस बार भी आपको अपना योगदान देना है। इस बार 500 वर्षों में पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ है। हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है जो यह नजारा देखने के लिए हमको मिला है। नया भारत केवल बोलता नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, जो करके भी दिखाया है।

    योगी ने कहा कि सपा ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। अब मोदी जी के संकल्प के साथ जुड़ने का वक़्त है। बीजेपी का संकल्प देश के लिए है। विपक्ष को सत्ता अपने परिवार के लिए चाहिए जिससे वह अपनी जेब भर सकें। सपा के समय में हर तीसरे दिन दंगे होते थे, कोई सुरक्षित नहीं था। अब नए भारत में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। माफियाओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। परम् राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई संवेदना नहीं की। जब मुलायम सिंह जी का निधन हुआ मैं स्वयं गया था और प्रधानमंत्री ने सम्वेदना प्रकट की थी। अखिलेश माफियाओं के प्रति और आतंकवादियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। एक तरफ राम भक्त हैं और एक तरफ राम द्रोही हैं जो देश और आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। मोदी जी के साथ जुड़कर एक आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत बनाना है। भारत के अंदर सर्वत्र खुशहाली के लिये आपका समर्थन चाहिए।

    मुख्यमंत्री योगी ने सपा अध्यक्ष और इंडी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कन्नौज में कोई प्रत्याशी नहीं मिला गठबंधन को तो खुद अखिलेश यादव को यहां से मैदान में आना पड़ा। सपा सरकार में कन्नौज की सुगंध में दुर्गंध फैलाने का काम करते थे, उस वक़्त प्रतिदिन दंगे होते थे। उप्र की भाजपा सरकार में सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई कर्फ्यू नहीं लगा। आज एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से देश प्रगति कर रहा है। 80 की 80 लोकसभा जितने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने जनसभा में आये सभी लोगों से अपील की कि वह सभी लोगों के घरों में जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे और लोगों से अपील करें कि हनको राम भक्त चाहिए राम विद्रोही नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानपुर में बोले आदित्यनाथ- देश के विकास और आतंकवाद से मुक्ति के लिए भाजपा को जितायें
    Next Article झारखंड के गिरिडीह में नरेन्द्र मोदी की रैली 14 मई को, दो हजार अतिरिक्त जवान रहेंगे तैनात
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version