Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव: प्रत्याशी ताला मरांडी और विजय हांसदा के पास कितनी है संपत्ति? जानें दुमका के उम्मीदवारों के बारे में
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव: प्रत्याशी ताला मरांडी और विजय हांसदा के पास कितनी है संपत्ति? जानें दुमका के उम्मीदवारों के बारे में

    adminBy adminMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसमें झामुमो के विजय हांसदा, नलिन सोरेन, भाजपा के ताला मरांडी, सीता सोरेन शामिल हैं। सभी ने दाखिल पर्चे में अपनी शैक्षणिक योग्यता, चल-अचल संपत्ति और अपने ऊपर लगे आपराधिक मामले की जानकारी दी है।

    विजय हांसदा के पास कुल 6.19 करोड़ की संपत्ति
    हम राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा की बात करें,तो उनके पास कुल 6.19 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी उम्र 41 साल और शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। नामांकन के समय दायर किये शपथ में हांसदा ने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 15.76 लाख और पत्नी कैथरीन हेंब्रम की आमदनी 4.73 लाख रुपये बतायी है। उनकी आमदनी का स्रोत वेतन और व्यापार है। उनके पास कुल 6.19 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से वह 5.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी सिर्फ 51.35 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

    ताला मरांडी के पास कुल 41.09 लाख की संपत्ति
    रांची। राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ताला मरांडी के पास कुल 41.09 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। उनकी उम्र 60 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। नामांकन के समय दायर किये गये शपथ पत्र में उन्होंने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 4.89 लाख रुपये बतायी है। उनकी पत्नी कोई काम नहीं करती हैं। उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलनेवाली पेंशन और व्यापार है। उनके पास कुल 41.09 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें से वह 40.67 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी के पास कोई संपत्ति नहीं है। आश्रित के पास 42.35 हजार रुपये की संपत्ति है।

    नलिन सोरेन और सीता सोरेन की संपत्ति
    नलिन सोरेन के पास कुल 3.66 करोड़ की संपत्ति
    रांची। दुमका लोकसभा से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन के पास कुल 3.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी उम्र 76 साल है। उनके खिलाफ कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में नलिन सोरेन ने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 9.06 लाख और पत्नी की आमदनी 3.88 लाख रुपये होने का उल्लेख किया है। उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलनेवाला वेतन आदि और व्यापार है। उनके पास कुल 3.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से वह 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। उनकी पत्नी 98.04 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

    सीता सोरेन के पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति
    रांची। सीता सोरेन के पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी उम्र 49 साल है। उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इंटर पास हैं। उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलनेवाला वेतन आदि है। दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के लिए दायर शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का उल्लेख किया है। इसमें से उनके पास 3.29 करोड़ रुपये चल संपत्ति है। उनके आश्रित के नाम पर 5.89 लाख रुपये चल संपत्ति है। उनके पास सिर्फ 25.90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 12 मईः चीन में डोली धरती, पल भर में 87 हजार लोग मौत की गोद में समा गए
    Next Article कोडरमा के द आई स्कूल में मदर्स डे पर ऑनलाइन प्रतियोगिता
    admin

      Related Posts

      गुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया: राज्यपाल

      November 5, 2025

      गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त समाज निर्माण की परिकल्पना होगी साकार : मुख्यमंत्री

      November 5, 2025

      छठ मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से तीन घायल

      November 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version