Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»यूपी को 4 जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित करेंगे : सीएम योगी
    देश

    यूपी को 4 जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित करेंगे : सीएम योगी

    adminBy adminMay 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सीएम योगी ने सभी मुद्दों पर की खुलकर की बात

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि चार जून के बाद हमारी सरकार यूपी को माफिया मुक्त राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित कट-ऑफ तारीख देगी। उन्होंने कहा कि सभी माफिया नेताओं की तरफ से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों और दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जायेगा। सीएम योगी ने यह बड़ी घोषणा एक निजी टीवी चैनल में साक्षात्कार के दौरान कही। इस साक्षात्कार में सीएम योगी ने माफिया और विपक्षी नेताओं पर एक्शन को लेकर भी खुलकर जवाब दिया।

    माफिया की जमीनों पर बनेगा अस्पताल और स्कूल

    सीएम योगी ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। आजम खान की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और “काका श्री” हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था। जैसी करनी वैसी भरनी (जैसा बोओगे, वैसा काटोगे) चाहे वह आजम खान हों या कोई माफिया सरगना। उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    दंगाइयों पर चलेगा डंडा

    एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि जो भी दंगा करेगा, उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा। आज प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि अब एक अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर है। हमने प्रदेश में एक भयमुक्त वातावरण दिया है।

    कयामत के दिन तक नहीं होगा गजवा-ए-हिंद

    कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा गजवा-ए-हिंद के बारे में बोलने पर योगी ने कहा, कयामत के दिन तक गजवा-ए-हिंद नहीं होने वाला है। भारत, भारत ही रहेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी के वोट जिहाद के आह्वान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वोट के लिए जिहाद करेंगे तो जन्नत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी ने जाति और धर्म को किनारे रख के सभी को समान रूप से सामाजिक कल्याण की योजनाओं का लाभ दिया। जो लोग हमारे समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते। वे हमेशा चाहेंगे कि मुसलमान लुंगी पहनें और दौड़ें।

    4 जून का बाद राहुल के लिए बेगाना हो जाएगा देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 4 जून के बाद इनको पूछने वाला कोई नहीं होगा। ये गाएंगे, ”चल उड़ जा रे पंछी, ये देश हुआ बेगाना”। योगी ने कहा कि राहुल मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि उनका गठबंधन यूपी में सभी सीटें हार जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का पुराना रिकार्ड रहा है कि जब भी उन पर कोई संकट आता है तो वह देश छोड़कर उस जगह चले जाते हैं, जहां के बारे में उन्हें सबसे अच्छा पता होता है। इस बार भी 4 जून के बाद ऐसे ही होगा। योगी ने कहा कि 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक हैं। अगली बार, वे ये दो सीटें भी हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को यूपी में 80 सीटें जीतने का इतना ही भरोसा था तो उन्होंने वायनाड जाकर चुनाव क्यों लड़ा। अब यहां लड़ने का फैसला किया तो उन्होंने अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव व अगला लड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचारपाई पर मिला वृद्ध का शव, ईंट से कूंचकर हत्या
    Next Article सड़क नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
    admin

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version